Iran-US Ceasefire:'Khamenei रोम-रोम में बसे, ईरान नहीं हार सकता', 12 दिन पहले बाबा रामदेव की थी ये भविष्यवाणी
Iran-US Ceasefire Baba Ramdev Prediction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह भारतीय समयानुसार करीब 4 बजे ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने से महज एक घंटे पहले बड़ा ऐलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की आखिरी घंटे की अपील मानते हुए ट्रंप ने 14 दिन (2 हफ्ते) के लिए ईरान पर सभी बमबारी और सैन्य हमले निलंबित करने की घोषणा कर दी। ये सीजफायर तुरंत लागू हो गया है। ईरान और अमेरिका दोनों इसे अपनी जीत बता रहे हैं।
पाकिस्तान इस डिप्लोमेटिक ब्रेकथ्रू का क्रेडिट ले रहा है। इस बीच, बाबा रामदेव के 12 दिन पहले की गई भविष्यवाणी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ कहा था कि न अमेरिका-इजरायल जीत सकते हैं, न ईरान हार सकता है। वीडियो में बाबा रामदेव का पूरा बयान वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कैसे VIDEO में खुला ट्रंप का 'सच'?

Iran-US Ceasefire Baba Ramdev Prediction Video: 12 दिन पहले बाबा रामदेव ने ठोक दी थी भविष्यवाणी!
27 मार्च 2026 को बाबा रामदेव ने एक मीडिया कार्यक्रम में जो कहा था, वो आज सच होता दिख रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हो, उसके विचार, उसके दर्शन, उसकी सोच, उसके जज्बे, उसके शौर्य-वीरता-स्वाभिमान को खत्म नहीं कर सकते। आगे कहा कि मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता ईरान के बारे में, लेकिन इतना जरूर जानता हूं, ये पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के रियल खानदान के लोग हैं, जिनको शिया कहा जाता है। इन्हें कोई झुका नहीं सकता, कोई मिटा नहीं सकता और कोई हरा भी नहीं सकता।
'Khamenei के विचार को 1 करोड़ आबादी 'रोम-रोम' में जीती है'
बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि खामेनेई के विचार को 9-10 करोड़ आबादी में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रोम-रोम में जीते हैं। अमेरिका और इजरायल उसे कैसे खत्म कर सकता है? ट्रंप और नेतन्याहू चोर-चोर मोसेरे भाई हैं। दोनों युद्ध अपराधी हैं, मानवता के अपराधी हैं। न अमेरिका-इजरायल जीत सकते हैं, न ईरान हार सकता है। वीडियो में बाबा रामदेव का पूरा बयान वायरल हो रहा है।
Baba Ramdev की भविष्यवाणी क्यों सटीक?
- ईरान की जड़ें: रामदेव ने शिया विचारधारा और खामेनेई के फॉलोअर्स की गहराई को रेखांकित किया। 1 करोड़ से ज्यादा लोग विचार को 'रोम-रोम' में जीते हैं। यही वजह है कि हमले के बावजूद ईरान नहीं झुका।
- ट्रंप-नेतन्याहू पर तीखा हमला: दोनों को 'युद्ध अपराधी' और 'मानवता के खिलाफ अपराधी' बताया। कहा कि इस राजनीतिक अविश्वास का हिमालय 50 साल तक दोनों देशों को भुगतना पड़ेगा।
- परिणाम: न कोई जीत, न कोई हार। आज का 2 हफ्ते का सीजफायर ठीक इसी दिशा में जाता दिख रहा है।
आगे क्या? सीजफायर के बाद की बड़ी तस्वीर
- 2 हफ्ते का ब्रेक: इस दौरान ईरान को स्ट्रेट ऑफ हरमुज खोलना होगा। अमेरिका-ईरान के बीच 10-पॉइंट प्लान पर बातचीत होगी।
- पाकिस्तान की भूमिका: मध्यस्थ बनकर पाकिस्तान ने अपनी डिप्लोमेसी को नई ऊंचाई दी। इस्लामाबाद अब वार्ता का ग्लोबल हब बनेगा।
- भारत के लिए मायने: मध्य-पूर्व में तनाव कम होने से तेल की कीमतें स्थिर हो सकती हैं। भारत को भी क्षेत्रीय सुरक्षा का फायदा।
बाबा रामदेव का बयान आज वायरल क्यों?
क्योंकि उन्होंने 12 दिन पहले ही वो कहा जो आज दुनिया देख रही है कि ईरान कभी नहीं हार सकता। ट्रंप का 'सच' खोलने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। क्या ये सिर्फ संयोग है या असली भविष्यवाणी? अपडेट के लिए जुड़े रहें। सीजफायर टिका या नहीं, अगली 2 हफ्तों में सब साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications