Ira Khan Engagement: हिंदू लड़के से सगाई करने पर आमिर खान पर भड़के मुस्लिम यूजर्स, कमेंट में दी गालियां

Ira Khan Engagement Aamir Khan trolls: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से सगाई कर ली है। नुपुर सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं और लंबे समय से आयरा खान को डेट रहे थे। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन थे, जिसमें अब वो आगे बढ़कर सगाई तक पहुंच गए हैं। कपल की सगाई की कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच बेटी की सगाई को लेकर मु्स्लिम यूजर्स आमिर खान को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

 लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई

आमिर खान की बेटी आयरा खान की एक हिंदू लड़के से सगाई होने के बाद ट्रोल्स ने एक्टर को लेकर सारी हदें पार कर दी है। ट्रोलर्स आमिर खान को गाली दे रहे हैं। दरअसल आयरा और नूपुर ने मुंबई में सगाई की। प्रोग्राम में आमिर खान के साथ उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव की मौजूद रहीं। वहीं फातिमा सना शेख ने भी सगाई में हिस्सा लिया।

'अपना मुस्लिम नाम बदल लो आमिर खान'

'अपना मुस्लिम नाम बदल लो आमिर खान'

अब जैसे ही आयरा और नुपुर की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे मु्स्लिम यूजर्स आमिर खान को लेकर काफी बुरा-बुरा कहने लगे। अपनी मुस्लिम बेटी की हिंदू लड़के से सगाई करने पर आमिर खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। एक यूजर मसाब खान ने तो कमेंट करते उनको गाली देते हुए नाम बदलने तक के लिए बोल दिया।

'इस्लाम के कायदों को भूले आमिर'

'इस्लाम के कायदों को भूले आमिर'

ऐसे ही एक यूजर्स मोहम्मद अरशद रजा ने कहा कि आमिर खान फिल्म 'गजनी' में एक्टिंग करने के बाद इस्लाम के कायदों को भूल गए हैं। भारतीय मुसलमान नाम से मुसलमान हैं...लेकिन शादी दूसरे धर्म में करते हैं। मुश्ताक नाम के यूजर ने लिखा, 'तुम्हें अल्लाह का कहर का सामना करने दो। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि यह रिवर्स लव-जिहाद का मामला था।

व्हाइट बीयर्ड लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

व्हाइट बीयर्ड लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

अपने बेटी की सगाई में आमिर खान डांस करते नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा उनका लुक हैरान करने वाला था। व्हाइट शिमरी पठानी कुर्ता-पायजामा और व्हाइट बीयर्ड लुक में आमिर बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के गाने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा भी डांस किया, जिसका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+