बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए, 1988 बैच के हैं IPS

नई दिल्‍ली। 1988 बैच के आईपीएस अफसर बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बालाजी श्रीवास्तव को फिलहाल कमिश्नर पद का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया है। वो वर्तमान में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। इससे पहले एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की कमान संभाल रहे थे। एसएन श्रीवास्‍तव का कार्यकाल 30 जून को समाप्‍त हो रहा है। अब साफ हो गया है कि एसएन श्रीवास्‍तव को एक्‍सटेंशन नहीं मिला है और 30 जून के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।

Recommended Video

    IPS Balaji Srivastava होंगे Delhi के नए Police Commissioner | SN Srivastava | वनइंडिया हिंदी
    बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए, 1988 बैच के हैं IPS

    इस संबंध में गृह मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है। आपको बता दें कि बालाजी पुडुचेरी के डीजीपी भी रह चुके हैं। बालाजी स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस में विशेष आयुक्त के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

    वो दिल्ली पुलिस में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी भी रह चुके हैं। हाल ही में उनका एसएन श्रीवास्तव के साथ विवाद हुआ था। तब उनके दफ्तर में किसी ने जॉइंट कमिश्नर एसएस यादव के खिलाफ कंप्लेंट दी थी। उसकी कॉपी मीडिया में लीक हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+