कौन हैं ये खूबसूरत IPS अनु बेनीवाल? जिनका 'तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट होंगे तो भी चालान कटेगा' वाला Video Viral
IPS Anu Beniwal Profile: दबंग लेडी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में शुरू किए पुलिस चेकिंग अभियान में आईपीएस अनु बेनीवाल का सख्त अंदाज देखने को मिला। एक कार चालक ने जब अपने रसूखदारों का हवाला दिया तो आईपीएस अधिकारी ने जो जवाब दिया उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग ये सर्च कर रहे हैं कि आखिर कौन हैं ये दबंग पुलिस अधिकारी? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
खुद को बता रहा था भाजपा नेता का रिश्तेदार
दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 31 दिसंबर और नए साल से पहले पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है। आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल खुद इस अभियान की निगरानी के लिए सड़कों पर मौजूद थीं। इसी दौरान ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के शीतला शाह चौराहे पर एक कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी जिसे रोका गया जिसमें भारी-भरकम डंडा भी कार के अंदर रखा हुआ था। जब आईपीएस अनु बेनीवाल ने चालक से चालान कटवाने को कहा, तो युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से खुद को एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए उसने चालान न काटने की बात कही।

"तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो तो भी चालान तो होगा ही"
इस पर अनु बेनीवाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, "तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो तो भी चालान तो होगा ही।" इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल के इस सख्त और निष्पक्ष रवैये की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। जानते हैं आखिर कौन है ये लेडी दंबंग ऑफिसर?
IPS Anu Beniwal Profile: कौन हैं आईपीएस अनु बेनिवाल?
आईपीएस अनु बेनिवाल को अक्सर 'ब्यूटी विद ब्रेन' का दर्जा मिला है। आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी ट्रैफिक का कार्यभार संभाल रही हैं। वे अपनी कार्यशैली में नियमों के प्रति सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। उन्हें 'दबंग लेडी' के नाम से भी पहचान मिली है।

चौथे प्रयास में क्रेक की UPSC परीक्षा
वर्ष 2022 बैच की इस आईपीएस अधिकारी ने अपने चौथे प्रयास में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 217 हासिल कर देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई। उनकी यह यात्रा करोड़ों यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए प्रेरणास्रोत है। अनु बेनिवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर में ग्वालियर में तैनात हैं।
IPS Anu Beniwal : किसान पिता की बेटी हैं अनु बेनिवाल
अनु बेनिवाल किसान पिता की बेटी हैं, जिन्होंने कई असफलताओं के बावजूद यूपीएससी में सफलता हासिल की। पहले प्रयासों में असफल रहने के बाद उन्होंने AIR 636 के साथ DANIPS और फिर 2022 में AIR 217 हासिल कर आईपीएस बनीं। वे मेहनत, खुद के नोट्स और आंसर राइटिंग को सफलता की कुंजी मानती हैं।

IPS Anu Beniwal Education: नैनोसांइस की रिसर्चर अनु बेनिवाल
दिल्ली के पीतमपुरा में जन्मी अनु बेनिवाल ने दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से भौतिकी ऑनर्स में बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की। अनु ने नैनोसाइंस के विभिन्न पहलुओं पर भी गहन रिसर्च कार्य किया है।
अनु बेनिवला के पति भी हैं आईपीएस अधिकारी
अनु बेनिवाल ने वर्ष 2023 में आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ से विवाह किया। डॉ. आयुष भी 2022 बैच के अधिकारी हैं और रिटायर्ड आईपीएस अफसर दिलीप जाखड़ के पुत्र हैं।
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रेरित करती हैं
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर वे युवाओं को प्रेरित करती हैं। आईपीएस की तैयारी कर रहे लोगों को उन्होंने सलाह दी कि यूपीएससी क्लियर करना है तो आपको अपने नोट्स खुद बनाने होंगे। आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस अच्छी रखनी होगी। अच्छी किताबें और ऑनलाइन मटेरियल काफी हेल्पफुल होते हैं। आईपीएस अनु सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं, जहाँ इंस्टाग्राम पर उनके 140K से अधिक फॉलोअर्स हैं वो अपने वीडियो से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं।

अनु बेनिवाल ग्वालियर के बीजौली थाने में एसएचओ के रूप में कार्यरत थीं। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई।












Click it and Unblock the Notifications