राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होना चाहते हैं IPS अमिताभ ठाकुर

लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से सीधे तौर पर लोहा लेने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर इस लड़ाई को जीवन की आखिरी सांस तक लड़ना चाहते हैं।

Interview-यूपी-बिहार के हर घर में पलता है आईएएस बनने का सपना

IPS Amitabh Thakur says if he will go in politics national party is his choice

जसराना में क्या हुआ था?

अमिताभ ठाकुर कहते हैं कि 2006 में जब मुलायम सिंह जसराना में थे तो रामवीर सिंह जी विधायक थे, वो दो थानाध्यक्षों को फिर से तैनात करना चाहते थे जिनपर नियमानुसार रोक लगी थी, मैंने दोनों थानाध्यक्षों को हटा दिया। जिसके बाद मेरे उपर जानलेवा हमला हुआ था। दोनों थानाध्यक्षों ने मेरे साथ सिर्फ इसलिए तनाव किया क्योंकि वो मुलायम सिंह जी के समधी थे, मुझपर उन लोगों ने हमला किया और मुझे निजी रंजिश तक मुझे झेलना पड़ी इस मामले की वजह से।

-
-
राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होना चाहते हैं IPS अमिताभ ठाकुर

राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होना चाहते हैं IPS अमिताभ ठाकुर

-

क्या आपको सच में लगता है मुलायम सिंह ने धमकी दी थी?

इस घटना के बाद मेरी मुलायम सिंह से 7-8 साल तक कोई बातचीत नहीं हुई थी, जिस दिन मेरी पत्नी ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी उसके अगले दिन ही मुलायम सिंह जी का फोन आया और उन्होंने कहा कि सुधर जाओ नहीं तो जसराना से बुरा होगा। जसराना पर मेरे उपर जानलेवा हमला हुआ था और उस वक्त मैंने एफआईआर भी दर्ज करायी थी। ऐसे में जसराना से बुरा सिर्फ मेरी हत्या हो सकती है।

क्या आप राजनीति में आना चाहते हैं?

राजनीति में जाना चाहता हूं, यह कोई अपराध नहीं है, यदि मीडिया या अन्य वर्ग में मेरी चर्चा होती है कि मैं राजनीति में जाना चाहता हूं तो यह भी कोई आपराधिक काम नहीं है। हालांकि मैं अभी तक किसी भी राजनीतिक दल के दफ्तर में नहीं गया हूं और ना ही इस बात का फैसला लिया है कि राजनीति में जाउंगा, लेकिन अगर भविष्य में राजनीति में गया तो राष्ट्रीय पार्टी में ही जाउंगा, इसकी वजह यह है कि राष्ट्रीय पार्टियां देशभर की गतिविधि पर नजर रहती है।

माया या मुलायम कौन बेहतर?

प्रदेश की जनता के रूप में मेरा भी यह लगातार अनुभव रहा है कि मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए ज्यादातर लोगो की तरह कानून व्यवस्था के फ्रंट पर मैं अधिक सुरक्षित महसूस करता हूं।

आप अपने कार्यकाल में इतने विवादों में क्यों घिरे?

मैं यह इसीलिए ऐसा कर रहा हू ताकि लोग यह नहीं कह सके कि कार्यकाल में क्यों नहीं बोला। जिस भी समय मुझे लगा कि कुछ गलत हो रहा है तो मैंने उसके खिलाफ आवाज उठायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+