यूपी में जंगलराज- जान बचाने के लिए IPS को पहुंचना पड़ा गृहमंत्री के पास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के में प्रशासनिक अधिकारियों का ईमानदार होना कितना बड़ा गुनाह है इसकी तो झलक सपा मुखिया ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर को फोन करके दिखा दी है। वहीं खुद की जान बचाने के लिए अब अमिताभ को गृह मंत्रालय से गुहार लगानी पड़ रही है।
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर मुलायम सिंह से धमकी मिलने के बाद आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं। अमिताभ अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे।
वहीं जिस तरह से अमिताभ ठाकुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है उसकी सीबीआई से जांच कराये जाने के लिए अमिताभ ठाकुर राजनाथ सिंह से अपील करेंगे।
सुनें फोन रिकॉर्डिंग: मुलायम ने दी अमिताभ को धमकी, सुधर जाओ वर्ना...
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर को मुलायम सिंह से मिली धमकी के बाद अमिताभ ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। जिसके कुछ ही घंटों बाद उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications