मध्य प्रदेश के राज्यपाल पर IPS अमिताभ ठाकुर का खुलासा
लखनऊ। सपा सुप्रीमो के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलने वाले यूपी के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने नया खुलासा किया है। अमिताभ ठाकुर को मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल रामनरेश यादव ने एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने नौकरी के लिए उनसे सिफारिश की थी।
जो पत्र सामने आया है उसके अनुसार अक्टूबर 2013 में एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आजमगढ़ में एक व्यक्ति को बतौर कुक नौकरी पर रखने की अमिताभ ठाकुर से सिफारिश की थी। अमिताभ ठाकुर उस वक्त पीएसी की 20वीं वाहिनी में बतौर कमान्डेंट तैनात थे।
तो भाजपा के करीबी हैं मुलायम से पंगा लेने वाले अमिताभ ठाकुर?
अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने उन्हें पत्र लिखकर आजमगढ़ के पंकज गिरी को पीएसी में बतौर कुक रखने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया, उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए इस नियुक्ति से इनकार कर दिया था।













Click it and Unblock the Notifications