IPL सट्टेबाजी: अरबाज खान के बाद बुकी सोनू जालान ने लिया फिल्म निर्देशक साजिद खान का नाम
मुंबई। आईपीएल सट्टेबाजी में सलमान खान के भाई अरबाज खान के बाद अब फिल्म निर्देशक साजिद खान का नाम सामने आया है। सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार हुए बुकी सोनू जालान ने कई बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलाासा किया है। सोनू जालान ने अपने बयान में साजिद खान का नाम लिया है। साजिद जाने-माने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह कान के भाई है। साजिद कई फिल्में बना चुके है, लेकिन अब उनकी मुश्किल बढ़ने वाली है।

जानकारी के अनुसार सोनू ने बताया है कि साजिद खान का नाम लिया है। उसने बताया कि साजिद ने 7 साल पहले सट्टेबाजी की थी। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने साजिद को समन भेजा है कि नहीं।
गौरतलब है कि इससे पहले अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आयाष उन्होंने पूछताछ के दौरान खुच बी इस बात को स्वीकार है। अरबाज का नाम उस वक्त सामने आया जब सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार बुकी सोनू जालान ने पूछताछ में अरबाज का नाम लिया। उसने बताया कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी अलग-अलग नामों से सट्टेबाजी में पैसा लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications