IPL 2020: मैच से पहले वायरल हुआ धोनी का 'थाला' डांस, सीटी और ठुमके देख लोगों को याद आए 'रजनीकांत'
नई
दिल्ली। दौलत, शोहरत, ग्लैमर और रनों के तड़के का संग्राम यानी कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है, कोरोना महामारी के कारण अबकी बार ये टूर्नामेंट भारत में ना होकर यूएई में होने जा रहा है, आपको बता दें कि आईपीएल के मैच पहली बार दर्शकों के बिना जैव-सुरक्षित वातावरण में खेले जाएंगे, खैर तमाम नियम-कानून को ध्यान में रखकर आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर बार की तरह सोशल मीडिया पर आईपीएल की टीमें काफी एक्टिव भी हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का 'थाला' डांस
आईपीएल की हर टीम अपनी टीम से जुड़ी जानकारी और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है, जिसका भरपूर आनंद क्रिकेट प्रेमी उठा रहे हैं, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, हालांकि ये टीम की जर्सी का प्रमोशनल वीडियो है लेकिन इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की सीटी और ठुमकों ने उनके फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

सीटी और ठुमके देख लोगों को याद आए 'थलाइवा'
'थलाइवा' (रजनीकांत) स्टाइल में चश्मा लगाकर डांस करते चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं और जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, वीडियो की शुरूआत में धोनी की सीटी भी लोगों का दिल चुरा रही है, दरअसल यह वीडियो CSK की लेटेस्ट जर्सी का विज्ञापन है। इस वीडियो में धोनी, वॉटसन और मुरली विजय टीम की नई जर्सी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, कुल मिलाकर यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोगों को पसंद आ रहा है धोनी के डांस का वीडियो
आपको बता दें कि 19 सितंबर से शुरु हो रहे आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।दोनों टीमें सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिये आईपीएल के 13वें सीजन का अब तक का सफर कुछ अच्छी खबरों के साथ शुरु नहीं हुआ है लेकिन फिर भी टीम के फैंस को पूरी उम्मीद हैं कि उनकी टीम हर बार की तरह इस बार भी कमाल ही करेगी।

ये हो सकती है संभावित टीम
- CSK Squad 2020: अंबति रायडू, शेन वॉटसन, नारायण जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।
- Mumbai Indians Squad 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications