IPL 2020: वीवो से करार पर भड़के अशोक खेमका, कहा- 'ना बाप बड़ा, ना भैया, सबसे बड़ा रुपय्या'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने जा रहा है। एक तरफ जहां भारत में चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चीन की मोबाइल कंपनी वीवो से आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप को रखा है। बीसीसीआई के इस फैसले से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) समेत कई संगठन नाराज हैं और आईपीएल का बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने भी ट्वीट कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

Recommended Video
27 साल की नौकरी में 50 से अधिक तबादले झेल चुके आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई पर सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए पैसा ही सबकुछ होने का दावा किया है। अशोक खेमका ने लिखा, 'IPL-2020 की प्रमुख प्रायोजक एक चीनी कंपनी। किसी की शहादत, किसी की भावना, किसी की मुनाफाखोरी। ना बाप बड़ा, ना भैया, सबसे बड़ा रुपय्या।'
गैरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इस साल 19 सितंबर से यूएई में आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट का प्रमुख प्रायोजक चीनी कंपनी वीवो के होने की वजह से देशभर में बीसीसीआई का विरोध हो रहा है। आरएसएस ने भी इस मुद्दे पर बीसीसीआई को आड़हाथ लिया है। संघ से जुड़े संगठन स्वदेशी ने कहा कि एक तरफ भारतीय सैनिक सीमा पर चीन से लड़ रहे हैं। देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं। हम अपने सैनिकों का समर्थन करते हुए चाइनीज कंपनियों और उनके सामान का बायकॉट कर रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने वीवो के साथ स्पॉन्सरशिप जार रखते हुए भारतीय सैनिकों का अपमान किया है।
यह भी पढ़ें: धनबादः कोरोना की जांच में देरी होने पर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मारपीट, तीन निलंबित
-
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications