iPhone 18 सितंबर नहीं होगा लॉन्च? ऐपल फैंस के लिए झटका, बदल गई पूरी लॉन्च स्ट्रेटजी!

iPhone 18 Series Launch: ऐपल के फैंस के लिए 2026 का सितंबर थोड़ा अलग हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone लॉन्च को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन कंपनी अपनी पुरानी लॉन्च स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव कर सकती है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में ऐपल एक साथ पूरी iPhone 18 सीरीज पेश करने के बजाय पहले सिर्फ महंगे Pro मॉडल ला सकता है।

इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e की एंट्री 2027 की शुरुआत या स्प्रिंग तक टल सकती है। अगर ऐसा होता है तो सितंबर में नया और अपेक्षाकृत सस्ता iPhone खरीदने की उम्मीद कर रहे ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

iPhone 18 Series Launch

इस बार बदल सकती है लॉन्च स्ट्रैटजी

ऐपल आमतौर पर सितंबर में नई iPhone सीरीज के कई मॉडल एक साथ लॉन्च करता है। लेकिन 2026 में कंपनी इस तरीके से हट सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया जा सकता है। दूसरी ओर, सामान्य iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है। इसका मतलब है कि सितंबर में नया iPhone खरीदने वालों के पास शुरुआत में प्रीमियम मॉडल ही मुख्य विकल्प हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे कॉकरोच, किया बड़े प्रदर्शन का ऐलान, इस तारीख को फिर दिल्ली होगी जाम?

iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा?

डिजाइन के मामले में iPhone 18 Pro मौजूदा Pro मॉडल से पूरी तरह अलग दिखाई देगा, ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि, फोन के फ्रंट में कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Dynamic Island का आकार छोटा किया जा सकता है। साथ ही Face ID से जुड़े कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे ले जाने की तैयारी की बात भी सामने आई है। अगर यह बदलाव आता है तो डिस्प्ले पर पहले के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिखाई दे सकता है और फोन का फ्रंट ज्यादा साफ नजर आएगा।

A20 Pro चिप हो सकता है बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro में सबसे बड़ा बदलाव फोन के अंदर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है। यह ऐपल का पहला 2nm प्रोसेस पर तैयार iPhone चिप हो सकता है। आसान भाषा में समझें तो छोटी चिप टेक्नोलॉजी से बेहतर स्पीड और कम बिजली की खपत का फायदा मिल सकता है। AI फीचर्स, कैमरा प्रोसेसिंग और हाई-एंड गेमिंग जैसे कामों के लिए ज्यादा पावर की जरूरत बढ़ रही है। ऐसे में A20 Pro को नए iPhone के अहम अपग्रेड में गिना जा रहा है।

12GB RAM और नया मॉडेम भी संभव

कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro में 12GB RAM मिलने का दावा किया गया है। अगर ऐसा होता है तो फोन में एक साथ कई ऐप चलाने और नए AI फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ऐपल अपने नए C2 मॉडेम पर भी काम कर रहा है। इसके इस्तेमाल से नेटवर्क कनेक्शन और बैटरी से जुड़े अनुभव में सुधार देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Max का कैमरा होगा खास?

iPhone 18 Pro Max के कैमरे को लेकर भी कई बड़े दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से कैमरा अलग-अलग रोशनी की स्थिति के हिसाब से लेंस में आने वाली रोशनी को बदल सकेगा। इसका फायदा खास तौर पर कम रोशनी में फोटो और पोर्ट्रेट तस्वीरों में मिल सकता है। यूजर को फोटो लेते समय बैकग्राउंड और सब्जेक्ट पर ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा सिर्फ iPhone 18 Pro Max तक सीमित रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो Pro और Pro Max के बीच सिर्फ स्क्रीन साइज और बैटरी का अंतर नहीं रहेगा।

नए iPhone की कीमत बढ़ सकती है

iPhone 18 Pro खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमत से जुड़ी खबर थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। ताजा रिपोर्ट्स में मेमोरी और दूसरे जरूरी पार्ट्स की बढ़ती लागत का असर नए iPhone की कीमत पर पड़ने की संभावना जताई गई है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती अमेरिकी कीमत 1,199 डॉलर तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह कीमत अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है और ऐपल की ओर से अंतिम कीमत सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

ये भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी CJP, अभिजीत दीपके ने दी चेतावनी, लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+