पाकिस्तान में लॉन्च हुआ iPhone 11 Pro Max, फोन लेते ही एक्ट्रेस माहिरा खान ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपनी फोटो और डांस के वीडियो से माहिरा सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं लेकिन शनिवार को किया उनका पोस्ट कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में आईफोन 11 प्रो मैक्स लॉन्च हो गया है और माहिरा ने अपने लिए भी एक मोबाइल खरीदा। इस फोन के फीचर 'स्लोफी' का इस्तेमाल करते हुए माहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन
इंस्टाग्राम पोस्ट किए गए वीडियो में माहिरा खाफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ माहिरा ने कैप्शन में लिखा कि, उम्मीद है मैं इसमें और बेहतर कर सकती हूं यह मेरा पहला स्लोफी प्रयास है। मैंने अपनी पहली स्लोफी आईफोन 11 प्रो मैक्स से बनाई है जो अब पाकिस्तान में भी उपलब्ध है। बता दें कि माहिरा खान पाकिस्तान फिल्म जगत की सुपरस्टार हैं उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म रईस से एंट्री ली थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और माहिरा लीड रोल में थे।

माहिरा के पोस्ट पर फैंस किया रिएक्ट
इंस्टाग्राम पर माहिरा के पोस्ट पर उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं और उनका यह स्लोफी वीडियो वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक माहिरा को पोस्ट को 91 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। माहिरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो पाकिस्तान में उनकी फिल्म 'सुपरस्टार' जल्द ही धमाल मचाने वाली है। माहिरा की यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा पर आधारित होगी और वह इसमें 'नूरी' के किरदार में नजर आएंगी। उनके अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर अशरफ बिलाल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
View this post on InstagramA post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
आईफोन 11 प्रो मैक्स के फीचर्स
हाल ही में आईफोन सीरीज का 11 प्रो मॉडल पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है जिसके बाद वहां इस फोन की काफी चर्चा है। भारत में यह फोन काफी पहले ही लॉन्च हो चुका है। आईफोन 11 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है। एप्पल के नए आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इसके साथ ही स्क्रीन हैपटिक टच को भी सपोर्ट करता है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications