NX Media case: कार्ति के खिलाफ ईडी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में आज सुप्रीम कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय द्वारा याचिका पर सुनवाई करेगा। कोर्ट कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगा। 26 मार्च को कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कार्ति चिदंबरम को 26 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए जमानत दी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को इस मामले में ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम राहत दी थी।

karti

आपको बता दें कि 28 फरवरी को कार्ति चिदंबरम को चेन्नई एयरपोर्ट पर सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। उनपर फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आईएनएक्स मीडिया लिमिटेड के डायरेक्टर इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की मदद करने का आरोप है। कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपए हासिल करने के लिए 2007 में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मदद ली थी।

इससे पहले सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से इस मामले में पूछताछ की थी। पूछताछ में इंद्राणी मुखर्जी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने कार्ति चिदंबरम को घूस दी थी। हाल ही में कोर्ट ने पीटर मुखर्जी को न्यायिक हिरासत में भेजा है, जिसके बाद उन्हें कार्ति के सामने बैठकर इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वहीं कार्ति लगातार तमाम आरोपों से इनकार करते आए हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर राजनीति की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- संसद में बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किल, AIADMK ने कहा हम भी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर विचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+