INX-मीडिया केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Recommended Video

    P Chidambaram के बेटे Karti Chidambaram की ED ने जब्त की 54 Crore की संपत्ति । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने भारत के अलावा लंदन और स्पेन में कार्ति की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने लंदन में घर, कॉटेज और जमीन सहित 8.67 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

    inx media case: ed attached properties worth 54 cr belonging to karti chidambaram

    आईएनएक्स मीडिया मामले में गावा स्थित टेनिस क्लब और जमीन (14 करोड़) को भी जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली के जोरबाग स्थित घर जिसकी कीमत 16 करोड़ आंकी जा रही है, प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त किया है। ये संपत्ति कार्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।

    inx media case: ed attached properties worth 54 cr belonging to karti chidambaram

    वहीं, ऊंटी स्थित 50 लाख का बंगला भी जब्त किया गया है। इसके अलावा कोलाडिया (ऊंटी) में ही 3.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की संपत्ति में ASCPL के नाम पर रजिस्टर्ड 25 लाख की कृषि योग्य भूमि भी शामिल है।

    inx media case: ed attached properties worth 54 cr belonging to karti chidambaram

    बता दें कि सीबीआई और ईडी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे चिंदबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी दिलाने का इंतजाम किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+