गिरफ्तारी के बाद आधी रात को सीबीआई ने चिदंबरम से पूछे ये 20 सवाल

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उनको 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया। पी. चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई चिदंबरम को लेकर हेडक्वार्टर पहुंची, जहां उनसे 20 सवाल पूछे गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिदंबरम की सारी रात जागते हुए गुजरी क्योंकि उनसे आधी रात के बाद सवाल पूछे जाने शुरू हुए थे।

सीबीआई ने पूछे 20 सवाल

सीबीआई ने पूछे 20 सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई के ज्यादातर सवालों के सवाल चिदंबरम ने अधूरे दिए। जबकि कई सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी। इस बात का जिक्र सीबीआई ने कोर्ट में पेशी के दौरान भी किया था।

1. विदेश में आपकी संपत्तियों की आय का स्रोत क्या है?

2. यूके, स्पेन और मलेशिया में संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?

3. कार्ति ने ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड से पैसा क्यों लिया?

4. बार्सिलोना टेनिस क्लब खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?

5. आईएनएक्स सौदे से रिश्वत में मिले धन को आपने या कार्ति ने कहां निवेश किया?

कई सवालों के चिदंबरम ने दिए अधूरे जवाब

कई सवालों के चिदंबरम ने दिए अधूरे जवाब

6. हमारे पास आपके विदेश स्थित शेल कंपनियों के सबूत हैं। आपका क्या कहना है?

7. आपसे और कार्ति से जुड़ी कितनी शेल कंपनियां हैं?

8. ये शेल कंपनियां किस सेक्टर की हैं और इनका क्या कारोबार है?

9. फाइनेंसियल इंटेलीजेंट यूनिट ने मॉरिशस की तीन कंपनियों से आईएनएक्स मीडिया में 305 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई निवेश पर सवाल उठाए हैं, जिसका मालिकाना हक उस वक्त पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के पास था, आपका क्या कहना है?

10. क्या आपके बेटे ने एफआईपीबी के विभागों पर प्रभाव डाला?

कई सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साधी चुप्पी

कई सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साधी चुप्पी

11. आपने वित्त मंत्री होने के नाते आईएनएक्स मीडिया सौदे में अपने बेटे को विदेशी निवेश के नियमों की धज्जियां उड़ाने की अनुमति कैसे दे दी?

12. आप इंद्राणी से नॉर्थ ब्लॉक में क्यों मिले थे?

13. क्या आप पीटर मुखर्जी से मिले थे?

14. आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी देने में नॉर्थ ब्लॉक के और कौन से अधिकारी शामिल थे?

15. क्या आपने इंद्राणी को कार्ति के संपर्क में रहने को कहा था?

26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर चिदंबरम

26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर चिदंबरम

16. नोटिस मिलने के बाद भी आप पेश क्यों नहीं हुए?

17. दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आपकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज करने के बाद से कल शाम तक आप कहां थे और इस दौरान आप किन-किन लोगों से मिले?

18. आपका मोबाइल फोन बंद था, तो आप कौन सा नंबर इस्तेमाल कर रहे थे?

19. अगर आप गिरफ्तारी से बचना नहीं चाहते थे तो सुप्रीम कोर्ट से लौटते वक्त आप अपने ड्राइवर और क्लर्क को छोड़कर क्यों निकल गए?

20. आप सीबीआई के नोटिस के बावजूद पेश क्यों नहीं हुए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+