RBI को चाहिए डिप्टी गवर्नर, 29 जुलाई को होगा इंटरव्यू
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस.एस. मूंदड़ा का तीन का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है
नई दिल्ली। RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक को डिप्टी गवर्नर की तलाश है जिसके लिए 29 जुलाई को इंटरव्यू होगा। ये इंटरव्यू कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति करेगी।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस.एस. मूंदड़ा का तीन का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है इसी वजह से उनकी जगह लेने वाले अधिकारी के लिए इंटरव्यू होना है। सूत्रों के मुताबिक वित्तीय क्षेत्र के नियामकों की नियुक्ति के लिए बनाई गई खोज समिति ने इस पद के लिए 10 नामों की लिस्ट बनाई गई है। जिनका इंटरव्यू 29 जुलाई को होगा।
जो लिस्ट बनी है उसमे केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा, आंध्रा बैंक के प्रबंध निदेशक सुरेश एन. पटेल, विजया बैंक के प्रबंध निदेशक किशोर सांसी शामिल हैं। इसके अलावा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक अरूण तिवारी और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रबंध निदेशक अनिमेष चौहान का भी नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications