हैदराबाद में ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ का हैश ऑयल बरामद, 2 लोग हुए गिरफ्तार

Hyderabad News: हैदराबाद में एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने सोमवार(12 अगस्त) को जानकारी दी है कि हैदराबाद में ड्रग तस्करों से 1 करोड़ से अधिक मूल्य के हैश ऑयल जब्त किया गया है। इस रैकेट से जुड़े दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त जी सुधीर बाबू ने कहा कि दोनों को 13.5 किलोग्राम हैश ऑयल के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोग आंध्र प्रदेश के चचेरे भाई हैं जो मूल रूप से किसान हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार, वे जल्दी पैसे कमाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लग गए।

Hyderabad News

हैश ऑयल की तस्करी कैसे करते थे आरोपी

आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा से हशीश ऑयल मंगाते थे और फिर उसे हैदराबाद के रास्ते बेंगलुरु में ले जाकर बेचते थे। हाल ही में बेंगलुरु के एक खरीदार ने 14 किलो हशीश ऑयल का ऑर्डर दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हशीश ऑयल खरीदा और 11 अगस्त की शाम को हैदराबाद के बाहरी इलाके में पहुंच गए।

पेड्डाम्बरपेट गांव के पास एक होटल में अपने संपर्क का इंतजार करते समय, एलबी नगर में विशेष अभियान दल (एसओटी) और हयात नगर पुलिस के बीच समन्वित प्रयास से उन्हें पकड़ लिया गया। अभियान के परिणामस्वरूप 13.5 किलोग्राम हशीश तेल जब्त किया गया।

हशीश तेल बनाने के लिए लगभग 35 से 40 किलो गांजा की होती है जरूरत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनडीपीएस अधिनियम-1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य रिसीवर अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अनुमान है कि एक लीटर हशीश तेल बनाने के लिए लगभग 35 से 40 किलो गांजा की जरूरत होती है। इस मामले में जब्त किए गए 13.5 किलो हशीश तेल के लिए लगभग 560 किलो गांजा का इस्तेमाल किया गया, जैसा कि विज्ञप्ति में बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+