नीरव मोदी की बहन पूर्वी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
नीरव मोदी की बहन पूर्वी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
नई दिल्ली। इंटरपोल ने मनी लॉन्डिंग के मामले में पूर्वी दीपक मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पूर्वी पंजाब नेशनल बैंक में 12 हजार करोड़ से ज्यादा के घपले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बहन हैं। पूर्वी दीपक मोदी बेल्जियम की नागरिक है। इससे पहले इंटरपोल बैंक फ्रॉड में आरोपी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के सहयोगी मिहिर भंसाली के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है।

इंटरपोल ने प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि पूर्वी पर मनी लॉन्ड्रिंग के चार्ज लगाए गए हैं। जिसको लेकर एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहती है। पूर्वी का जन्मस्थान मुंबई और नागरिकता बेल्जियम बताई गई है। इंटरपोल के नोटिस के मुताबिक पूर्वी को अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा आती है। पूर्वी को इस साल मार्च में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया गया था।

रेड कॉर्नर नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट की तरह काम करता है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों कोवांछित व्यक्ति के नजर आने पर गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने को कहता है ताकि प्रत्यर्पण या वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications