YouTube डाउन होने से परेशान हुए लोग, सोशल मीडिया पर शेयर किए ये मजेदार मीम्स
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) लॉकडाउन के बीच लोग अपना ज्यादातर समय यूट्यूब, फेसबुक आदि पर बिताना पसंद करते हैं। इस बीच लोगों को परेशानी का सामना तब करना पड़ा, जब शुक्रवार सुबह अचानक यूट्यूब डाउन हो गया। सुबह करीब 6.00 बजे भारत में लोगों को यूट्यूब वीडियो देखने में काफी परेशानी आ रही थी। यहां तक कि दुनिया में बाकी जगह भी लोगों को इसके चलते दिक्कत हुई। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, यूट्यूब के डाउन होने से भारत, अमेरिका, यूरोप, जापान और अन्य जगह भी लोग वीडियो नहीं देख पा रहे थे।
हालांकि इस मामले में यूट्यूब की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न ही यूट्यूब ने कोई प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है। लेकिन ये बात सच है कि यूट्यूब डाउन हो गया था। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के फैलने के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही ये समस्य भी ठीक हो गई। और यूट्यूब काम करने लगा। किसी जगह ये समस्या 20 मिनट में ही ठीक हो गई तो कहीं 2 घंटे का समय भी लगा।
यूट्यूब डाउन होने के बाद इस पर एक 505 ऐरर शो होने लगा और यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे थे। परेशान यूजर्स ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए बताया है कि YouTube ऐप और वेबसाइट दोनों प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं। इसे ओपन करने पर होमपेज ब्लैंक शो हो रहा है। साथ ही कुछ यूजर्स ने वीडियो सर्च करने और देखने की समस्या को भी शेयर किया था।
बता दें इससे पहले मार्च में यूट्यूब ने कहा था कि वह भारत में कंटेंट के लिए अधिकतम स्ट्रीमिंग गुणवत्ता को केवल 480पी तक कम कर देगा। वहीं यूट्यूब के डाउन होने पर इंटरनेट यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स जरूर शेयर किए। चलिए देखते हैं कि लोगों ने यूट्यूब के डाउन होने पर क्या प्रतिक्रिया दी-
Everyone coming to Twitter after when YouTube stops working#YouTubeDOWN pic.twitter.com/3GoASbUnON
— chilledjz (@Chilledjz) May 14, 2020
all of us staring at our screens wondering if it’s just that we have shitty internet or that YouTube died#YouTubeDOWN pic.twitter.com/yUkWd3uC3M
— sheed⁷ (@sheedbbie) May 14, 2020
YOUTUBES BACK EVERYONE WE’RE GOOD!!!! #YoutubeDOWN pic.twitter.com/SewIBa5gih
— im just tired (@luigeminiman) May 14, 2020
quick gotta post relevant memes #YouTubeDOWN pic.twitter.com/OhL0ozJzSx
— Nawnii (@Nawniii) May 14, 2020
Everyone’s reaction after YouTube was down #YoutubeDOWN pic.twitter.com/fOJKNHU8YU
— jules (@the__julester) May 14, 2020
Me when I see other people ttweeting about YouTube being down. #YouTubeDOWN pic.twitter.com/pCWxDOKYHQ
— Dennes ⛰ 🧢 (@mr_woozals) May 14, 2020
bro i thought my internet was bad, turns out youtube is just broken. wtf am i supposed to do now #youtubedown pic.twitter.com/dswRKJZBnW
— 𝓼𝓱𝓪𝓭𝔂 (@momxspaghetti) May 14, 2020
Me Coming over from YouTube to twitter to see if YouTube is down for others :#YouTubeDOWN pic.twitter.com/P7k8MshTVT
— 𝘡𝘦𝘹𝟷𝟶𝚔 (@zexgocrazyy) May 14, 2020
खाने
की
व्यवस्था
न
होने
पर
प्रवासी
मजदूरों
ने
मध्य
प्रदेश-महाराष्ट्र
की
सीमा
पर
किया
प्रदर्शन