International Yoga Day: अपने बच्चों को सिखाइए ये 5 आसान योगा पोज, कोई भी कर सकता है ये आसन
International Yoga Day: अपने बच्चों को सिखाइए ये 5 आसान योगा पोज, कोई भी कर सकता है ये आसन
नई दिल्ली, 21 जून: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मासिनक स्वास्थ्य के लिए भी फायेदमंद होता है। योग के स्वास्थ्य लाभ वास्तव में असंख्य हैं। योग अलग-अलग शारीरिक बीमारियों से राहत देता है, किसी के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हर उम्र के लोग योग के महत्व को समझे और योग करें। हालांकि, बच्चों को योग के महत्व को समझाना और उन्हें योगा का अभ्यास करना एक मुश्किल भरा काम है। इसलिए मैं आपको 5 आसान योग आसन बता रही हूं, जो अपने बच्चों को आप सिखा सकते हैं।

1. उष्ट्रासन (Camel pose)
सबसे आसान योग मुद्रा में से एक है उतरासन। ये आसन आपके बच्चे को मजबूत और ऊर्जावान बनाएगा। आपको बस इतना करना है कि अपने बच्चे को अपने पैर की उंगलियों के साथ फर्श पर लंबवत घुटने टेकवाने हैं। ऐसा करते वक्त अपने हाथों को इस तरह से पीछे की ओर फैलाएं कि उनकी उंगलियां एड़ी को छूएं। ये आसन आपके बच्चे के सांस छोड़ने से पहले 5-10 सांसों की स्थिति में होनी चाहिए।
फायदे: उतरासन सुस्ती पर काबू पाने के साथ-साथ पीठ और जांघ की मांसपेशियों को सख्त करने में मदद करता है।
Recommended Video

2. मत्स्यासन (Fish Pose)
मत्स्यासन या फिश पोज बच्चों के लिए एक और दिलचस्प आसन है। इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को आपस में जोड़कर पीठ के बल लेटना होता है।
एक बार जब बच्चा स्थिति में सहज हो जाए, तो उन्हें धीरे-धीरे अपने शरीर को ऊपर उठाना चाहिए और अपनी पीठ को धीरे से तब तक मोड़ना चाहिए जब तक कि उनका सिर फर्श को न छू ले।
मूल स्थिति में लौटने से पहले कुछ सेकंड के लिए इस योगा पोज को होल्ड करना होता है।
फायदे: मत्स्यासन पेट और छाती की मांसपेशियों को फैलाने के लिए जाना जाता है। यह पाचन और हृदय प्रणाली में भी सुधार करता है।

3. धनुरासन (Bow Pose)
धनुरासन पोजीशन में आने के लिए बच्चे को पेट के बल लेटना होता है, पैरों को अलग रखना होता है। इसके बाद, उन्हें अपनी बाहों को पीछे खींचते हुए अपने घुटनों को मोड़ना चाहिए। बच्चे को धीरे से अपनी छाती को ऊपर उठाने के लिए कहें और सीधे देखें। आराम करने से पहले उन्हें 15-20 सेकंड तक इसी स्थिति में रहना चाहिए।
फायदे: धनुष मुद्रा या धनुरासन आपके बच्चे को तनाव से मुक्त करेगा और उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करेगा। धनुरासन किसी की सहनशक्ति को भी बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

4.बालासन (Child's Pose)
बालासन करना सबसे आसान योग पोज है। इसमें बच्चे अपनी बाहों को फैलाते हुए अपने घुटनों को योग मैट पर सपाट रखना होता है और फिर अपनी उंगलियों और माथे को लगभग 5 मिनट तक जमीन पर टिकाकर रखना चाहिए। इसको करते वक्त बच्चे को अपनी श्वास पर ध्यान देना चाहिए।
फायदे: बालासन करने की आदत से मन और दिमाग दोनों शांत रहता है।

5. गोमुखासन (Cow-Face Posture)
इस योग आसन का नाम भले बहुत अजीब है लेकिन ये बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए बच्चे को अपने दोनों घुटनों को फैलाकर जमीन पर सीधा बैठना होता है। इसके बाद बायां घुटना मुड़ा हुआ होना चाहिए जबकि दायां पैर बायीं जांघ के ऊपर रखा जाना चाहिए। इस पोज में आने के बाद दोनों हाथों को पीछे ले जाएं और कोशिश एक हाथ को दूसरे हाथ से पकड़ने की। लगभग 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पोज को होल्ड करना होता है।
फायदे: अगर सही तरीके से अभ्यास किया जाए तो गोमुखासन कंधों और कूल्हे के क्षेत्र से कठोरता को दूर करने, लचीलेपन को बढ़ाने और तनाव में सुधार करने में सक्षम बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications