वाह रे सियासत, मुस्लिम योग प्रशिक्षक से योग सीखेंगे अमित शाह

पटना। योग को लेकर मोदी सरकार और विरोधियों के बीच की जंग जारी है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग को लेकर हो रही सियासत को कम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नया दांव खेला है। अमित शाह 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पटना में मुस्लिम योग प्रशिक्षक तमन्ना और अशोक सरकार से योग सीखेंगे।

amit shah

21 जून को अमित शाह पटना के मोइनुलहक स्टेडियम में योग करेंगे। इस दौरान शाह का मार्गदर्शन मुस्लिम योग प्रशिक्षक तमन्ना और अशोक सरकार करेंगे।

इस दौरान शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, रामकृपाल यादव, राजीव प्रताप रूड़ी सहित भाजपा के कई नेताओं के भी रहने की संभावना है।उन्होंने बताया कि तमन्ना और अजीत बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह के पटना में योग करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा है कि भाजपा योग के नाम पर 'ड्रामा' कर रही है। उन्होंने शाह पर तंज कसते हुए कहा कि योग घर में करने की चीज है। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश को 'प्रणायाम' करने की सलाह देते हुए कहा था कि इससे नीतीश का मन शांत होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+