क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 21 जून। भारत सहित पूरे विश्व में आज (21 जून) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'कल्याण के लिए योग' यानी कि 'Yoga for wellness' रखी गई है। बीते साल की तरह इस बार भी योग दिवस को कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत के ऋषियों ने भारत के जब भी स्वास्थ्य की बात की है तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है, इसलिए योग में फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर जोर दिया गया है।'

pm

योग दिवस संबंधी लेटेस्ट अपडेट पढ़ें यहां...

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2021: सिर्फ मोदी नहीं, किरण रिजिजू से केजरीवाल तक, देश के ये 10 नेता फिट रहने के लिए करते हैं योग

Newest First Oldest First
1:25 PM, 21 Jun

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान पीएम महिंदा राजपक्षे ने भी योग किया।
12:47 PM, 21 Jun

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ धेमाजी के गेरुकामुख में आयोजित योग सत्र में लिया हिस्सा
12:20 PM, 21 Jun

ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के तहत फारस की खाड़ी से लौट रहे आईएनएस शार्दुल पर भारतीय नौसेना के जवानों ने किया योग
ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के तहत फारस की खाड़ी से लौट रहे आईएनएस शार्दुल पर भारतीय नौसेना के जवानों ने किया योग
12:09 PM, 21 Jun

इटली के रोम में भारतीय दूतावास ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग सत्र का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
11:42 AM, 21 Jun

श्रीलंका में भी मनाया जा रहा है 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने किया योग
11:38 AM, 21 Jun

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 150, 241 बटालियन और कोबरा बटालियन 206 ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के मिनपा गांव में किया योग
11:35 AM, 21 Jun

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-पाक सीमा पर राजस्थान में बॉर्डर की चौकियों पर बीएसएफ के जवानों ने किया योग
11:33 AM, 21 Jun

अंतर्रराष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस तापमान में आईटीबीपी के अधिकारी ने किया सूर्य नमस्कार
11:15 AM, 21 Jun

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिमला में आयोजित योग सत्र में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने लिया हिस्सा
11:13 AM, 21 Jun

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में लिया हिस्सा
10:27 AM, 21 Jun

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेपाल में स्वामी विवेकानंद कल्चर सेंटर में भारतीय दूतावास ने किया वर्चुअल योग सत्र का आयोजन
10:18 AM, 21 Jun

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़
रायपुर स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया योग, लोगों से भी की दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील
10:13 AM, 21 Jun

महाराष्ट्र: मुंबई में कन्हेरी केव्स में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने किया योग सत्र का आयोजन
9:44 AM, 21 Jun

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया योग, अन्य मंत्री भी रहे मोजूद
9:18 AM, 21 Jun

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में किया गया योग सत्र का आयोजन
9:17 AM, 21 Jun

जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने किया योग सत्र का आयोजन, सेना की दुर्गा बटालियन के साथ स्थानीय लोगों ने भी किया योग
9:04 AM, 21 Jun

बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग, बिहार भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद
8:53 AM, 21 Jun

कर्नाटक

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेंगलुरू में कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने किया योग
8:49 AM, 21 Jun

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीएसएफ के जवानों ने किया योग, दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस
8:36 AM, 21 Jun

योग ने हमें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद की है। हमें योग या अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ये हमें कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
8:31 AM, 21 Jun

आज इंटरनेशनल योग दिवस है, इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लाल किले पर योग किया।
8:29 AM, 21 Jun

COVID19 के दौरान योग की प्रासंगिकता बढ़ी है:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
8:27 AM, 21 Jun

योग विद्या, प्राणायाम को दुनियाभर में मान्यता मिली है, ये हमारे लिए हर्ष का विषय है: नितिन गडकरी
8:25 AM, 21 Jun

'योग को बनाएं जीवन का हिस्सा'

योग और दूसरी शारीरिक गतिविधियों को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, इनसे कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी- डॉ. हर्षवर्धन
8:25 AM, 21 Jun

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में योग किया और कहा कि योग से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
8:24 AM, 21 Jun

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आवास पर योगा किया और सभी को इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई दी।
8:24 AM, 21 Jun

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन- कोरोना वायरस महामारी के दौरान योग की प्रासंगिकता बढ़ी, योग ने हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद की
8:23 AM, 21 Jun

इंटरनेशनल योग दिवस के खास मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग दुनिया के लोगों की सेहत के लिए मेड इन इंडिया का नायाब तोहफा है।
8:17 AM, 21 Jun

इंटरनेशनल योग दिवस पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ योग किया।
8:16 AM, 21 Jun

उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में योग किया और कहा कि योग मन और तन दोनों को स्वस्थ रखता है।
READ MORE

Comments
English summary
International Yoga Day 2021 Live News updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X