महिला दिवस पर पीयूष गोयल ने महिला लोको पायलट की फोटो शेयर कर दिया नारी शक्ति को सम्‍मान

n Women's Day, Piyush Goyal shared the photo of women loco pilot, respecting women power

नई दिल्‍ली: 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रही है। इस अवसर पर महिलाओं को सम्‍मानित किया जा रहा है। अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोको पॉयलट और सहायक लोको पायलट की तस्‍वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और नारी शक्ति को सेल्‍यूट करते हुए उन्‍हें नारी शक्ति की मिसाल कहा।

piushgoyal

पीयूष गोयल ने जिन तीन लोको पायलट की फोटो साक्षा की है उनमें भारतीय रेल की दीनदयाल उपाध्याय यार्ड से चली ट्रेन की लोको पॉयलट पूनम कुमारी, सह लोको पॉयलट ज्योति कुमारी, और गार्ड ज्योति कुमारी फोटो है। अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीयूष गोयल ने इन तीनों लोको पायलट की फोटो शेयर करते हुए इसे देश में महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण बताया हैं।

piushgoyal

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को ऐसे दी महिला दिवस की बधाई
बता दें देश के प्रधानमंत्री ने अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को बधाई देते हुए सोमवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्‍होंने लिखा- ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।

एनसीपी ने की 33 फीसदी आरक्षण की मांग

वहीं एनसीपी सांसद डॉ फौजिया खान महिला दिवस पर कहा कि कई रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि 6 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधत्‍व की भूमिका में हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें इस विषय के बारे में सोचना चाहिए कि हम राज्यसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर हम एक बेहतरीन शुरूआत कर सकते हैं। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+