International Nurses Day 2023: आज है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, जानिए 12 मई को ही क्यों मनाया जाता है नर्स डे
International Nurses Day 2023: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर दुनिया भर में मनाया जाता है। ये दिन नर्सों द्वारा समाज में किए जाने वाले योगदान को समर्पित है।

International Nurses Day 2023: दुनियाभर में आज 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल नर्स डे अस्पतालों, प्राइवेट क्लीनिकों, चेंबर्स में काम करने वाली नर्सों के योगदान और उनके सम्मान में मनाया जाता है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (ICN) की ओर से इस दिन को मनाया जाता है।
12 मई को इंटरनेशनल नर्स डे आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की जयंती पर मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक थी। जो मार्डन नर्सिंग के कॉन्सेप्ट के लिए जानी जाती हैं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने हेल्थ के क्षेत्र में सुधार के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी।
यह दिन दुनिया भर में नर्सों को समान दिखाने के महत्व पर जोर देता है और लोगों को इन बहादुर और मेहनती पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
जानिए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (ICN) अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस को 1965 से मनाता आ रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सदरलैंड ( Dorothy Sutherland) ने 1953 में इस दिन को मनाने की पेशकेश की थी। लेकिन उस वक्त इसे मंजूर नहीं किया गया था। इसके बाद जनवरी 1974 में 12 मई को अधिकारिक तौर पर 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की घोषणा की गई।

12 मई के दिन ही फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक कहा जाता है, इसलिए नर्स डे के लिए इस दिन को चुना गया। 1998 तक 8 मई को वार्षिक राष्ट्रीय छात्र नर्स दिवस के रूप में नामित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय नर्स डे 2023 की थीम
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) हर साल अंतरराष्ट्रीय नर्स डे 2 के लिए एक थीम चुनती है। इस साल 2023 की थीम है, ''Our Nurses, Our Future'' यानी ''हमारी नर्सें, हमारा भविष्य''












Click it and Unblock the Notifications