FIH प्रो लीग 2023-24 के साथ ओडिशा में हुई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी की वापसी, प्रशंसक उत्साहित
FIH Pro League 2023-24:ओडिशा पिछले कुछ समय में हॉकी का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है। 3 से 25 फरवरी के दौरान भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में लीग 2023-24 शुरू हो रहा है। ओडिशा राज्य की अंतराष्ट्रीय हॉकी की में वापसी को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं।

FIH प्रो लीग शुरू होने से पहले चीन, अमेरिका, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले प्रैक्टिस में जुट चुकी है।
भुवनेश्वर में आयोजित हो रहे FIH प्रो लीग 2023-24 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हॉकी खेल प्रेमी प्रो लीग 2023-24 में हॉकी का शानदार खेल देखने के लिए बेकरार हैं। हॉकी फैंस अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राज्य के हॉकी हब के रूप में उभरे भुवनेश्वर और राउरकेला दोनों जगहों पर हॉकी मैच को लेकर जबरदस्त खुमारी देखने को मिल रही है। विदेश से आने वाली हॉकी टीमों और प्रशंसकों को यादगार अनुभव हो इसके लिए दोनों जगहों पर बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, परिवहन, आवास, गेस्ट और कार्यक्रम के संचालन सहित सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है।
गौरतलब है कि हॉकी मिनी टूर्नामेंट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें शामिल होंगी। सविता की अगुवाई वाली महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में वापसी करेगी।
जानें कब-कब और किन टीमों के बीच है मैच
- 3 से 9 फरवरी के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेंगे।
- 12-18 फरवरी के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेंगे।
- 10 से 16 फरवरी तक पुरुष टीम भुवनेश्वर में अपने घरेलू मैचों में नीदरलैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से मुकाबला करेगी।
- 19-25 फरवरी के बीच होने वाले अपने वापसी कार्यक्रम के लिए राउरकेला चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- ओडिशा: लैंग्वेज एक्सपर्ट देबीप्रसन्ना पट्टनायक को मिलेगा लाइफ टाइम अवॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications