क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आज मनाया जाता है International Day Of Democracy, 'तनाव में लोकतंत्र' है इस साल की थीम

आज यानि 15 सितंबर को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। लोकतंत्र का मतलब है जनता की मर्जी से जनता के लिए चुनी गई सरकार। मतलब यहां न कोई राजा है और न ही कोई तानाशाह, यहां सरकार जनता चुनती है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज यानि 15 सितंबर को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। लोकतंत्र का मतलब है जनता की मर्जी से जनता के लिए चुनी गई सरकार। मतलब यहां न कोई राजा है और न ही कोई तानाशाह, यहां सरकार जनता चुनती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस घोषित किया था। लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और बनाए रखने के उद्देश्य से हर साल 15 सितंबर को ये दिवस मनाया जाता है।

Democracy

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की थी। विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से इसका प्रस्ताव पारित किया गया था। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस साल 2008 में मनाया गया। 15 सितंबर 2008 को लोकतंत्र के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस को चिह्नित करने के लिए, IPU (इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन) जिनेवा में संसद के सदन में एक विशेष आयोजन किया गया था।

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र में क्या तानाशाही के लिए कोई गुंजाइश है?

हर साल अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की एक थीम होती है। इस साल की थीम 'Democracy under Strain: Solutions for a Changing World', यानि 'तनाव में लोकतंत्र: एक बदलती दुनिया के लिए समाधान' है। ये वर्ष लोकतंत्र को मजबूत करने और उसके सामने आने वाली प्रणालीगत चुनौतियों के जवाब तलाशने का एक अवसर है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इस अवसर पर कहा कि, 'फिलहाल लोकतंत्र किसी भी समय से अधिक तनाव में दिख रहा है। यही कारण है कि इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस को हमें लोकतंत्र को सशक्त बनाने और व्यवस्थित चुनौतियों के उत्तर देने के तरीकों को तलाशना चाहिए। इसका मतलब है आर्थिक और राजनीतिक दोनों असमानता से निपटना।'

ये भी पढ़ें: नज़रिया: अनुशासन की बात करके लोकतंत्र कमज़ोर होता है?

Comments
English summary
International Day Of Democracy 2018 Observed Today, This Year Theme Is 'Democracy under Strain: Solutions for a Changing World'.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X