Bihar News: वैशाली में होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026, दुनिया भर से जुटेंगे विद्वान और भिक्षु

वैशाली, बिहार 11 से 13 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 की मेजबानी करेगा, जिसमें भिक्षु, विद्वान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य वैशाली को एक वैश्विक बौद्ध केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों व प्रतिभागियों का समर्थन करने के लिए व्यापक लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं होंगी।

पटना, 8 अक्टूबर 2026: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती वैशाली दिसंबर में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की गवाह बनेगी। वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में 11 से 13 दिसंबर 2026 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु, धर्मगुरु और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे।

Buddhist Conference 2026 in Vaishali

सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारियों को लेकर 8 अक्टूबर को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैशाली की जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं। पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव और विकास आयुक्त ने आयोजन स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सड़कों की मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही मेडिकल टीमों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।

कई देशों से आएंगे बौद्ध भिक्षु और विद्वान

सम्मेलन में म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं और धर्मगुरुओं के शामिल होने की सहमति मिल चुकी है। इसके अलावा 14 अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों की भागीदारी भी सुनिश्चित हुई है।

देश-विदेश से आने वाले अतिथियों और प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर 24 घंटे सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। वैशाली में श्रद्धालुओं और प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘टेंट सिटी’ भी तैयार की जा रही है।

तीन दिनों तक होंगे कई खास कार्यक्रम

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय और राज्य के ख्यातिलब्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा त्रिपिटक पाठ, बौद्ध विरासत पर विचार-विमर्श, हेरिटेज वॉक और बिहार के हस्तशिल्प की विशाल प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर बिहार को नई पहचान

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन बिहार को वैश्विक पर्यटन और बौद्ध अध्यात्म के मानचित्र पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने वैशाली प्रशासन को सभी अंतर-विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर से आने वाले मेहमानों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव मिलना चाहिए। सम्मेलन के माध्यम से वैशाली को बौद्ध धर्म के प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+