International Anti-Corruption Day: ममता बनर्जी का दावा पं. बंगाल सबसे कम भ्रष्ट प्रदेश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल देश के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (International Anti-Corruption Day) के मौके पर 'भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019' का हवाला देते हुए ये बात कही है। ये सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल की ओर से 20 राज्यों में किया गया है।
ममता बनर्जी ने किया ट्वीट
बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल, द्वारा किए गए भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019 के अनुसार, पश्चिम बंगाल भारत के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।'
|
248 जिले के लोगों ने प्रतिक्रिया दी
इस सर्वे में 248 जिले के 1 लाख 90 हजार लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें पता चला है कि बीते 12 महीनों में 51 फीसदी भारतीयों ने रिश्वत दी है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा और ओडिशा के लोगों ने भ्रष्टाचार के सबसे कम मामले बताए।
इन राज्यों से ज्यादा मामले आए
जबकि राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब के लोगों ने सबसे अधिक भ्रष्टाचार के मामले बताए। बता दें संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए निर्धारित किया था।
गाड़ी की ईएमआई भरने के लिए लाखों का प्याज चुराया, फिर हादसे की झूठी कहानी रची