कांग्रेस में नई पीढ़ी और पुरानी में तकरार तेज, वजह- राहुल गांधी?
नई दिल्ली। करारी हार के बाद कांग्रेस ने हर संभव कदम उठाए पर वह दिल से अपनी हार को सावर्जनिक मंच पर स्वीकार नहीं कर पाई। पार्टी अब विचारधारा के धरातल पर दो टुकड़ों में बंटती दिख रही है।

कांग्रेस के युवा अपने नेता राहुल गांधी का बचाव करने उतर आए हैं और पुराने नेताओं को चेतावनी दे रहे हैं कि वे नेतृत्व को चुनौती न दी जाए। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह वाक्या सामने आया है कि भीतरखाने घमासान मचा हुआ है।
पिछले दिनों राहुल गांधी की योग्यता पर कई बार सवाल उठाए गए थे। एआईसीसी के सचिवों ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे राहुल गांधी की सार्वजनिक आलोचना करने से बाज आएं।
पढ़ें- निठारी पर फैसला कब
रणनीति थी कि राहुल अपने विचारों से कांग्रेस को बदल दें पर वरिष्ठ नेताओं का उनकी आलोचना करना उचित नहीं है। नेताओं को आगाह भी किया गया है कि अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कदम भी उठाए जाएंगे।
पार्टी के युवा सभी वरिष्ठ नेताओं को यह पत्र भेजे जा रहे है। सवाल है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को जब खुद को तैयार करने की जरूरत है, ऐसे में पार्टी के भीतर मचा घमासान देश को कैसे नेतृत्व दे पाएगा?












Click it and Unblock the Notifications