जानिए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के बारे में खास बातें

[बनारस जंक्शन] जानिए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के बारे में कुछ खास बातें

1. बिस्मिल्ला खां का जन्म बिहारी मुस्लिम परिवार में पैगम्बर खाँ और मिट्ठन बाई के यहाँ बिहार के डुमराँव की भिरंग राउत की गली नामक मोहल्ले में हुआ था। उनके बचपन का नाम क़मरुद्दीन था।

Bismillah Khan

2.उनके दादा रसूल बख्श ने उनका नाम बिस्मिल्लाह रखा था जिसका मतलब होता है "अच्छी शुरुआत! या श्रीगणेश"

3. मुस्लिम होने के बावजूद बिस्मिल्ला खां काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर शहनाई बजाया करते थे।

4. बिस्मिल्ला खां देश के चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्हें आजदी के मौके पर साल 1947 में लाल किले में शहनाई बजाने का मौका मिला था।

5. बिस्मिल्ला खां ने फिल्मों में अपनी शहनाई का संगीत दिया है जिसमें राजकुमार, गूंज उठी शहनाई जैसी फिल्में शामिल हैं।

6.21 अगस्त 2006 को बिस्मिल्ला खां ने दुनिया को अलविदा कह दिया, वो चार साल से कार्डियेक रोग से परेशान थे। भारत सरकार ने उनके निधन को राष्ट्रीय शोक घोषित किया था और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई थी।

7.साल 2001 में बिस्मिल्ला खां को देश के सबसे बड़े अवार्ड भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

8.बिस्मिल्ला खां हमेशा से ही पंडित नेहरू के फेवरेट रहे, हालांकि उनकी बीमारी के वक्त उन्होंने और उनके परिवार ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर अनदेखी का आरोप लगाया था लेकिन साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बिस्मिल्ला खां के बेटों ने राहुल गांधी के लिए शहनाई बजायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+