Love Jihad:भाजपा के वे बड़े मुस्लिम नेता, जिन्होंने हिंदू लड़कियों से रचाई शादी
नई दिल्ली- कुछ भाजपा शासित प्रदेशों ने जिस तरह से लव-जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने का इरादा जताया है, कांग्रेस इसे मुस्लिम विरोधी मानसिकता बताकर उसे घेरने की कोशिश कर रही है। पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के मंसूबे पर सवाल उठाया और कहा कि इस शब्द को भाजपा ने खास मकसद से गढ़ा है। फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा है कि 'कई भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों ने भी अंतर-धार्मिक विवाह किए हैं। मैं बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या यह भी लव-जिहाद की परिभाषा में आता है।' आइए जानते हैं कि असल में बघेल का इशारा बीजेपी के किन नेताओं की ओर है।
Recommended Video

मुख्तार अब्बास नकवी
बीजेपी के कद्दावर मुस्लिम चेहरे मुख्तार अब्बास नकवी अभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। पिछले दो दशकों से ज्यादा वक्त से वह पार्टी के मुखर मुस्लिम चेहरे हैं, जो टीवी और अखबारों में अपनी प्रभावी वाकपटुता से विरोधियो को पस्त करते रहे हैं। मुख्तार की पत्नी सीमा नकवी हिंदू हैं और दोनों ने प्रेम विवाह किया है। इनकी लव स्टोरी कॉलेज के जमाने से शुरू हुई थी। नकवी दंपति ने 1983 में तीन तरीकों से शादी रचाई थी। पहले कोर्ट में शादी रजिस्टर करवाई। फिर निकाह किया और फिर सात-फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो गए।

सैयद शाहनवाज हुसैन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धमाकेदार प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की हिंदू धर्मपत्नी रेणु हुसैन स्कूल टीचर हैं। दोनों के बीच कॉलेज के दौरान ही प्यार हुआ था और दोनों ने शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली में डीटीसी बस में हुई थी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। शुरू में रेणु ने धर्म का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन, शाहनवाज ने उनका 9 साल तक इंतजार किया। आखिरकार 1994 में दोनों एक-दसूरे के हो गए।

सिकंदर बख्त
सिकंदर बख्त अटल-आडवाणी के जमाने के बीजेपी के कद्दावर मुस्लिम नेता थे। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में थे और अटल सरकार में एक बार उद्योग मंत्री भी रहे। उन्होंने भी हिंदू महिला राज शर्मा से शादी की थी और अपने दोनों बेटों का भी हिंदू नाम अनिल बख्त और सुनील बख्त रखा था।

मुजफ्फर खान
पश्चिम बंगाल में एक समय मुजफ्फर खान नाम के बीजेपी नेता खूब चर्चित हुए थे। उन्होंने भी हिंदू लड़की से शादी रचाई। वरिष्ठ पत्रकार सबा नकवी ने एक लेख में उनके बारे में बताया था कि वो कहते हैं, 'बीजेपी सभी धर्मों के लोगों का परिवार है। .....मैं ईद और दुर्गा पूजा एक ही उत्साह से मनाता हूं।'

सुहासिनी हैदर
इसके अलावा भाजपा के कुछ बड़े नेता और हैं, जिनकी बेटियों-भतीजियों ने मुस्लिम लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाया है। मसलन भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी की बेटी सुहासिनी हैदर एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और उन्होंने नदीम हैदर से शादी की है, जो कि मुसलमान हैं। एक बार जब इसको लेकर स्वामी को निशाना बनाया जा रहा था तो उन्होंने आलोचकों को जबाव दिया था कि उन्होंने अपनी बेटियों गीतांजलि और सुहासिनी को इस तरह से बड़ा किया है कि वह 21 साल की उम्र के बाद खुद के बारे में सोच सकते हैं, इसलिए उनका परिवार प्यार से रहता है।

श्रेया गुप्ता
इसी तरह भाजपा के एक और कद्दावर नेता हैं रामलाल गुप्ता, जो कभी पार्टी के संगठन महामंत्री जैसे बड़े पद पर हुआ करते थे। कुछ साल पहले ही उनकी भतीजी श्रेया गुप्ता ने फैजान करीम नाम के मुस्लिम युवक से शादी रचाई थी और जानकारी के मुताबिक खुद रामलाल भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications