Pics: यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान और कश्मीर सभी ठंड से त्रस्त

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरा राज्य मंगलवार को कड़कड़ाती ठंड और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। पूरे राज्य में कोहरे का असर दिखाई देगा। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यही हाल पूरे उत्तर भारत का भी है। दूसरे शब्दों में कहें तो यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान और कश्मीर सभी ठंड की वजह से हैरान-परेशान हैं।

आईये डालते हैं ठंड का हाल तस्वीरों के जरिये...

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड

पटना| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी हिस्से मंगलवार सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में रहे। राज्य के गया शहर का पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, भागलपुर में 9.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

उप्र : कोहरे ने रोकी रेल, हवाई सेवाओं की रफ्तार

उप्र : कोहरे ने रोकी रेल, हवाई सेवाओं की रफ्तार

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरा राज्य मंगलवार को कड़कड़ाती ठंड और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। पूरे राज्य में कोहरे का असर दिखाई देगा। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मप्र में सर्द हवाएं तेज होने की आशंका

मप्र में सर्द हवाएं तेज होने की आशंका

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे और शीत लहर का असर दिखाई दिया। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने आगामाी 24 घंटों में सर्द हवाएं और तेज होने की आशंका जताई है। अरब सागर से आ रही हवाओं की वजह से राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है।

राजस्थान में भी कड़कड़ती ठंड

राजस्थान में भी कड़कड़ती ठंड

जयपुर| राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे और शीत लहर का असर दिखाई दिया। कोहरे की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सीकर और जयपुर में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है।

हिमाचल में शीतलहर जारी

हिमाचल में शीतलहर जारी

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर मंगलार को भी जारी है, वहीं ऊपरी इलाकों में अधिक हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने यहां और अधिक हिमपात होने तथा मंगलवार तक बारिश की संभावना जताई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और मनाली में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में अगले दो दिनों के दौरान बारिश और हिमपात की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "22-23 दिसंबर को घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+