खुफिया रिपोर्ट में दावा- कश्मीर में 200 लोगों पर हमले की साजिश, आतंकियों के साथ ISI की मीटिंग में फैसला

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: कश्मीर घाटी को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह एक नया तंजीम (आतंकी संगठन) बनाने जा रहे हैं, जो कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों, उनके मुखबिरों, मीडियाकर्मियों, गैर-स्थानीय लोगों, कश्मीरी पंडितों और नेताओं पर हमला करके उसकी जिम्मेदारी लेगा। इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने सरकार और सुरक्षाबलों को अलर्ट भेजा है। साथ ही आईएसआई समर्थित समूहों ने 200 टारगेट तय किए हैं, जिन पर हमला किया जाना है। जिस वजह से उनके वाहनों की भी जानकारी ली गई।

Kashmir

सूत्रों के मुताबिक एक रिपोर्ट खुफिया एजेंसियों ने जारी की है। जिसमें बताया गया कि विभिन्न तंजीमों के प्रमुखों के साथ आईएसआई के आला अधिकारियों ने सितंबर के आखिरी हफ्ते में पीओके के मुजफ्फराबाद में बैठक की थी। इसमें तय हुआ कि नया तंजीम कश्मीर घाटी में आम जनता को निशाना बनाएगा। इसके अलावा उनकी जिम्मेदारी लेगा। पिछले साल ISI ने लश्कर के लिए द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) नामक एक फ्रंट बनाया था, जो अब कश्मीर घाटी में अधिकांश हमलों का दावा करता है।

घाटी में आरएसएस और बीजेपी के नेता भी आतंकियों के निशाने पर हैं। साथ ही गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां पर डर का माहौल बनाया जा सके। इसके लिए आतंकियों की मदद उनके ओवर ग्राउंड वर्कर करेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हत्याओं में छोटे हथियारों और हथगोलों की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए पीओके से सप्लाई की जाएगी। ऐसे में घाटी के अंदर और बाहर सभी पुलिस बलों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+