दुनियाभर में इंस्टाग्राम हुआ डाउन, इतने देर तक थमी रही है रील और इंस्टा फीड की रफ्तार
दुनियाभर में इंस्टाग्राम हुआ डाउन, इतने देर तक थमी रही है रील और इंस्टा फीड की रफ्तार
नई दिल्ली, 23 सितंबर: सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' दुनियाभर में काफी देर के लिए डाउन रहा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेटेक्टर (Downdetector.com) के मुताबिक, मेटा प्लेटफॉर्म का इंस्टाग्राम गुरुवार को हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया। ट्विटर पर हजारों लोगों ने इंस्टा के डाउन होने की शिकायत की है। डाउनडेटेक्टर के मुताबिक, लगभग 19,000 उपयोगकर्ताओं को सोशल नेटवर्क इंस्टा तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इंस्टा के डाउन होने की वजह से बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए।

9to5Mac के अनुसार, मेटा-स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को आउटेज का सामना करना पड़ा। दुनियाभर के उपयोगकर्ता का इंस्टा फीड और रील काम नहीं कर रहा था। वहीं मैसेज नहीं आ रहे थे।
कई ट्विटर यूजर्स और डाउनडेटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम लगभग 9:32 बजे डाउन हो गया था और काफी देर तक लोगों ने आउटेज का अनुभव किया। डाउनडेटेक्टर रिपोर्टर के अनुसार, ऐप क्रैश के लिए इंस्टाग्राम आउटेज रिपोर्ट 66 प्रतिशत थी, जबकि 24 प्रतिशत सर्वर कनेक्शन के लिए थी, और शेष 10 प्रतिशत को लॉग इन करना मुश्किल था।
कईयों ने कहा कि वह इंस्टाग्राम ऐप पर भी लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं, तो वहीं कई यूजर का कहना है कि वह इंस्टाग्राम का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स स्टोरीज खोलने, सीधे संदेश प्राप्त करने या भेजने, या अपने फीड पर नई पोस्ट लोड करने में असमर्थ थे।
ट्विटर पर हैशटैग #इंस्टाग्रामडाउन ट्रेंड करना शुरू हो गया था। ट्विटर पर इस इंस्टाग्राम डाउन को लेकर कई फनी मीम्स और जोक्स शेयर किए गए हैं।
हालांकि इंस्टाग्राम डाउन क्यों हुआ था, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इंस्टाग्राम का दावा है कि वे इन समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। इंस्टाग्राम ने ट्विटर पर रात को 12 बजे के आसपास पोस्ट किया, "और हम वापस आ गए हैं। हमने उस मुद्दे का समाधान किया जिसके कारण आज आप लोगों को परेशानी हुई थी। और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications