Instagram outage: 8 घंटे सर्वर डाउन रहने के बाद अब बहाल हुई इंस्टाग्राम की सर्विस, जानिए क्या हुई थी दिक्क्त

Instagram outage: 8 घंटे सर्वर डाउन रहने के बाद अब बहाल हुई इंस्टाग्राम की सर्विस, जानिए क्या हुई थी दिक्क्त

Instagram outage: इंस्टाग्राम की अब सर्विस बहाल हो गई है। दुनिया के कई हिस्सों में इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन था। लोग मैसेज भेजने, रील देखने और फॉलोअर्स घटने की शिकायत कर रहे थे। इंस्टाग्राम ने मंगलवार तड़के कहा कि उसने एक सॉफ्टवेयर बग को ठीक कर दिया है, जिसने हजारों यूजर्स को फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक लगभग आठ घंटे तक पहुंचने से रोका था। इंस्टाग्राम लगभग 8 घंटों तक डाउन था। हजारों यूजर्स ने शिकयात की थी कि उनके अकाउंट के फॉलोअर्स अपने आप कम हो रहे थे।

Instagram down

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने बग को ठीक करने के बाद ट्वीट किया। इंस्टा ने लिखा, ''हमने अब इस बग को सही कर लिया है। हम जानते हैं कि इस बग की वजह से दुनिया भर के कई हिस्सों में लोगों को अपना अकाउंट चलाने में समस्या हो रही थी। कुछ यूजर्स को अस्थायी बदलाव का भी सामना करना पड़ा।''

इंस्टाग्राम के प्रवक्ता ने अकाउंट के अपने आप सस्पेंड होने पर कोई कमेंट नहीं किया। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने ट्वीट किया था कि उनके सस्पेंड अकाउंट को रिकवर करने के लिए उनसे ईमेल आईडी और फोन नंबर मांगे गए थे। ट्विटर पर हैशटैग My Instagram ट्रेंड कर रहा है।

आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेटेक्टर पर 10:09 ET पर 7,500 से अधिक लोगों ने इंस्टा सर्वर डाउन होने की शिकायत की थी। इंस्टा सर्वर डाउन होने के बाद यूजर्स को अलर्ट दिया जा रहा था, जिसमें यूजर्स को बताया जा रहा था कि उनके पास सिर्फ 30 दिन हैं, इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। यूजर्स को बताया जा रहा था कि उन्होंने गाइडलाइन फॉलो नहीं की है, इसलिए उनका अकाउंट सस्पेंड होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+