इंस्टाग्राम ने सुशांत सिंह राजपूत को किया ब्लॉक, पूछा- मेरी गलती क्या है?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सुशांत सिंह राजपूत ने दी है। इंस्टाग्राम की ओर से ब्लॉक किए जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सवाल किया है कि मुझे बार-बार ब्लॉक क्यों कि जा रहा है। मै अपने फैंस को रियल टाइम में जवाब देता हूं और मेरी आईडी भी रियल है, फेक तो है नहीं। सुशांत ने यह भी कहा है कि मैं अपने फैंस को तेजी से रिप्लाई करता हूं तो क्या ये गलत है।

आपको बता दें कि जब किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्शन देखे जाते हैं तो उसके प्रोफाइल को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है। शायद ऐसा ही कुछ सुशांत के साथ भी हुआ है। खैर ये तो इंस्टाग्राम ही साफ बता पाएगा कि उसने किस वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ब्लॉक किया और बार-बार उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इंस्टाग्राम एकाउंट ब्लॉक होने से सुशांत सिंह राजपूत काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं।
https://www.instagram.com/p/Bnc0TdBAxRU/?hl=en&taken-by=sushantsinghrajput
फिल्म किजी और मन्नी की शूटिंग में हैं व्यस्त
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'किजी और मन्नी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन आवर स्टार्स की रीमेक हैं। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी भी नजर आने वाली हैं। फिल कब रिलीज होगी इस बारे में अभी तक प्रोडक्शन कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications