बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर की पत्नी ने सीएम योगी से कहा, मेरे पति को आते थे धमकी भरे कॉल्स

लखनऊ। बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के बाद भीड़ की हिसा के शिकार हुए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का परिवार गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, सीएम योगी से मुलाकात में सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी ने उन्हें बताया कि, कैसे गोकशी करनेवालों के खिलाफ शिकायत देखने के दौरान उन्हें धमकी भरे कॉल्स आते थे। रजनी ने गोकशी के आरोपी स्याना पुलिस थाने में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बारे में भी बताया।

Inspector’s wife rajani singh tells Yogi Adityanath My husband received threat calls

सीएम योगी के साथ बैठक में बाद मीडिया में सर्कुलेट हुए एक वीडियो में रजनी यह कहते हुए सुनाई पड़ रही हैं कि, मेरे पति कॉल कर पुलिस थाने (स्याना) बुलाते थे और मैं वहां पर जाती थी। आखिरी बार जब मैं वहां पर गई तो गोकशी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रजनी ने सीएम योगी को बताया कि, जब मेरे पति बाथरूम में थे तो स्याना के विधायक (देवेन्द्र सिंह लोधी) का फोन आया था। उन्होंने (पति) मुझसे कहा कि कॉल रिसिव करो और उन्हें बताओ यह वे बाथरूम में हैं।

धमकी भरे कॉल्स रिकॉर्ड करते थे इंस्पेक्टर-

इसके बाद रजनी ने सीएम योगी से क्या कहा वह इस वीडियो में समझ नहीं आता है और वीडियो डिसकनेक्ट हो जाता है। बैठक के दौरान मौजूद एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर की पत्नी ने मुख्यमंत्री से केवल पति को मिलनेवाली धमकियों के बारे में बताया। उसके अलावा और कुछ नहीं था।रजनी ने कहा कि, मेरे पति बहुत ही सीधे आदमी थे। वह किसी के दवाब में आकर झुककर काम नहीं करते थे। वह धमकी भरे कॉल्स के आदी हो गए थे। वे धमकी भरे कॉल्स को रिकॉर्ड करते थे।

मोबाइल ले जाने वाला जानता था कि उसमें कॉल्स रिकॉर्ड है

रजनी ने कहा कि, उनकी मौत के बाद से उनकी मोबाइल गायब है। जिसके चलते सारी रिकॉर्डिंग चली गई है। मोबाइल ले जाने वाला आदमी जानता था कि, वह मोबाइल में धमकी भरे कॉल्स को रिकॉर्ड करते थे। मेरे पति मोबाइल की सारी रिकॉर्डिंग लैपटॉप में डाउनलोड करते थे। लेकिन एक महीने से उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

इस मुलाकात के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सुबोध सिंह के बच्चों को पूरी सहायता मिलेगी। यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार की लगभग सभी मांगे मान ली है। सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+