पैर छूकर मायावती से ये 'वरदान' मांगने गए तेजस्वी यादव!
Recommended Video

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले लखनऊ स्थित उनके निवास पर एक खास मेहमान ने दस्तक दी। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बहनजी के घर पहुंचे। यूं तो मायावती निजी मुलाकातों को मीडिया से दूर रखती हैं, लेकिन इस बार मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाती दिखीं। उनके साथ खड़े थे तेजस्वी यादव, सतीश चंद्र मिश्र। खुद तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूते हुए तस्वीर सोशल मीडिया डाली। तेजस्वी यादव ने लिखा, 'जब हम बड़ों के मार्गदर्शन में बड़े होते हैं तो वे हमें सिखाते हैं। मैं माननीय मायावती जी को उनके जन्मदिन (15 जनवरी) की शुभकामनाएं देता हूं। वह खुश रहें, सफल हों और उनकी उम्र लंबी हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं!' यह सब तो ठीक है, लेकिन तेजस्वी यादव ने यह नहीं बताया कि आखिर इतनी दूर से मायावती के साथ खास मुलाकात के लिए क्यों आए? तेजस्वी भले न बताएं, लेकिन इस बात को लेकर खूब सियासी हलचल है कि वह बसपा सुप्रीमो से एक सीट मांगने आए थे, पर किसके लिए? बड़ी रोचक जानकारी सामने आ रही है, इस बारे में।

जीजा राहुल यादव के लिए मायावती का आशीर्वाद लेने पहुंचे तेजस्वी
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। चर्चा यह है कि तेजस्वी यादव यूपी महागठबंधन में एक सीट अपने जीजा राहुल यादव के लिए चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की इच्छा है कि गाजियाबाद सीट से राहुल यादव को लड़ाया जाए। संभवत: यह सीट बसपा के खाते में जा सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सपा-बसपा गठबंधन में पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी अखिलेश यादव की है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मायावती को संभालना है। इस फॉर्मूले के तहत गाजियाबाद सीट मायावती के पास जाएगी, जिनका आशीर्वाद तेजस्वी यादव पहले ही ले चुके हैं।

तेजस्वी के जीजा राहुल लगते हैं अखिलेश के भांजे
लालू यादव की बेटी रागिनी यादव की शादी राहुल यादव से हुई है। राहुल यादव सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं, जबकि रागिनी लालू यादव की चौथे नंबर की बेटी हैं। 2012 में राहुल और रागिनी की शादी हुई थी। राहुल ने स्विट्जरलैंड से होटल एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का कोर्स किया है। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में राहुल यादव ने सपा के टिकट पर सिकंदराबाद से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे। राहुल यादव रिश्ते में अखिलेश यादव के भांजे लगते हैं। वह मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम के नाती हैं। ऐसे में संभव है कि 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल यादव लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आएं।

लालू की सबसे छोटी बेटी की शादी हुई है मुलायम के पौत्र तेज प्रताप
तेजस्वी यादव ने सोमवार को जब अखिलेश यादव से मुलाकात की, तब यूपी-बिहार में महागठबंधन को और विस्तार देने पर भी बात हुई। लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप से हुई है। इस शादी के यूपी से बिहार तक खूब चर्चे हुए थे। यूं तो जब दो रिश्तेदार मिलते हैं तो वे घर-परिवार की राजी-खुशी पूछते हैं, लेकिन राजनीतिक परिवारों में सियासी चर्चा होना लाजिमी है।












Click it and Unblock the Notifications