जगदगुरू श्री कृपालु जी महाराज के निधन पर सस्सपेंस बरकरार

मालूम हो कि जगदगुरू कृपालु जी महाराज यूपी के प्रतापगढ़ स्थित अपने मनगढ़ आश्रम में फिसल गये थे जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी जिसे गंभीर होने पर उन्हें गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह वेटिंलेटर पर रखे गये थे, हालांकि उनके निधन पर सस्पेंस बरकरार है। उनके आश्रम और अस्पताल की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
कहा जा रहा है कि ऐसा भक्तों की दुखद प्रतिक्रियाओं के मद्देनजर किया गया है। वैसे आपको बता दें कि श्री कृपालु जी महाराज को जगदगुरू की उपाधि 14 जनवरी 1957 को दी गयी थी।
उन्हें मात्र 34 साल में ही काशी विद्धत परिषद ने मकर संक्रांति से नवाजा था। कृपालुमहाराज के प्रवचन को सुनने के लिए देश से दूर-दूर तक के लोग आते थे। लोगों को उनके अंदर भगवान की छवि दिखायी देती थी। उन्होंने हिंदू धर्म की शिक्षा और योग के लिए भारत में चार और अमेरिका में एक केंद्र की स्थापना की़ थी।












Click it and Unblock the Notifications