ओडिशा में मानवता फिर शर्मसार, लाश की हड्डियां तोड़ पोटली बनाकर ले गए

बालासोर। ओडिशा में कालाहांडी में पत्नी के शव को कंधे पर 12 किलोमीटर ढोने की घटना के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली एक और तस्वीर सामने आई है। ओडिशा में बालासोर के सोरो इलाके के एक स्वास्थ्य केंद्र की इस तस्वीर में लाश की पोटली बनाने के लिए कर्मचारी उसकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।

odisha inhuman

दूसरी तस्वीर में हड्डियां तोड़ने के बाद कर्मचारी लाश की पोटली बना रहे हैं।

odisha news

तीसरी तस्वीर में कर्मचारी उस पोटली को उठाकर ले जा रहे हैं।

odisha news

76 साल की वृद्धा की है लाश

बुधवार को सोरो इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से 76 साल की वृद्धा सालामनी बारिक की मौत हो गई। सोरो में कोई अस्पताल नहीं है, सिर्फ एक स्वास्थ्य केंद्र है जहां वृद्धा की लाश ले जाई गई। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए 30 किलोमीटर दूर बालासोर ट्रेन से ले जाना था और एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी।

रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए ऑटो का खर्चा भी कर्मचारियों को महंगा लग रहा था इसलिए उन्होंने लाश की हड्डियां तोड़ीं, पोटली बनाई और उसको बांस में बांधकर रेलवे स्टेशन ले गए जैसा कि आप तस्वीरों में देख रहे हैं।

लाश घंटों पड़ी रहीं, अकड़ गई थीं हड्डियां

वृद्ध महिला की लाश को स्वास्थ्य केंद्र तक पुलिस ले गई थी। वहां घंटों स्ट्रेचर पर लाश पड़ी रहने की वजह से हड्डियां अकड़ गईं। उसे उठाकर स्टेशन ले जाना संभव नहीं जान पड़ा तो कर्मचारियों ने लाश की हड्डियां तोड़कर उसकी पोटली बना ली और 2 किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन ले गए।

वृद्धा के बेटे ने लगाई न्याय की गुहार

वृद्धा का बेटा मौके पर मौजूद था लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। उसने कहा, 'मेरी मां को बुरा हाल करके ले गए। मैं मजबूर था इसलिए कुछ नहीं कर सका। मुझे न्याय चाहिए।'

kalahandi incident

ओडिशा मानवाधिकार ने मांगा जवाब

ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने बालासोर मामले में पुलिस और डिस्ट्रिक्ट ऑथोरिटी से जवाबतलब किया है। दो दिन पहले ओडिशा के कालाहांडी से एक ऐसा ही मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था जिसमें एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से दीना मांझी को अपनी पत्नी का शव कांधे पर उठाकर 12 किलोमीटर चलने पर मजबूर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+