'Inheritance Tax हमारा नहीं, BJP का एजेंडा, कांग्रेस ने 1985 में ही कर दिया था खत्म', जयराम रमेश का पलटवार
Inheritance Tax: भारत में विरासत टैक्स पर पीएम मोदी के बयान के बाद लोकसभा चुनाव के बीच चर्चा का एक और दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने इनहेरिटेंस टैक्स को खत्म कर दिया था। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 1985 में ही इसे खत्म करने का फैसला लिया था।
कांग्रेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश कांग्रेस मेनिफेस्टो की बुकलेट लेकर पहुंचे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में कहीं भी विरासत टैक्स का जिक्र नहीं है। पीसी में उन्होंने बताया, "सच यह है कि 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस विरासत टैक्स को खत्म कर दिया था। हमने कभी भी विरासत टैक्स का जिक्र नहीं किया। अरुण जेटली और जयंत सिन्हा जैसे भाजपा नेताओं ने विरासत टैक्स के पक्ष में वकालत की है। वास्तव में यह हमारा नहीं, भाजपा का एजेंडा है।"

पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए जयराम रमेश ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री असत्यमेव जयते का प्रतीक हैं। उनका प्रचार झूठ पर आधारित है। वे बोल रहे हैं कि हमारे मेनिफेस्टो में प्रॉपर्टी बांटने का जिक्र है। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि हमारे 50 पेज के मेनिफेस्टो में एक शब्द भी ऐसा नहीं है जो प्रॉपर्टी बांटने का जिक्र करता हो।"












Click it and Unblock the Notifications