अमेठी की जनता में राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अमेठी में एफएम रेडियो स्टार्ट किया कई सारे विकास कार्य किए लेकिन यहां के सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय इलाके के लिए कुछ नहीं किया।

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया है। डीडी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने अमेठी के लिए 21 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। ये अपने आप में अमेठी की कहानी बता रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र होने के बावजूद अमेठी का विकास अभी तक नहीं हो पाया है। यहां आज भी बिजली पानी सड़क जैसी जरूरी काम नहीं हुए हैं।

राहुल गांधी को नहीं अमेठी की चिंता मैं लोगों के साथ खड़ी हूं, बोली स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 के बाद अमेठी के लोगों ने अपने अधिकार को समझा। 2014 से पहले का समय अमेठी के लिए राजनीति के काले अध्याय जैसा था। वहीं उन्होंने उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें ये कहा जाता है कि बीजेपी सरकार कांग्रेस के कार्यों का क्रेडिट ले रही है। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में अभी भी हालात ये है कि लोगों के पास हैंडपाइप नहीं है वो उसके लिए गुहार लगा रहे है। इस सब चीजों के लिए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया।

स्मृति ईरानी ने अमेठी के पिपली गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि अमेठी के वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद एक गांव ऐसा था जिसने 2014 में वोटिंग का बहिष्कार किया था। कई सालों तक ग्रामीण कटान की समस्या को लेकर गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नही सुनी। अब जब यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है तो पिपली गांव की समस्या का समाधान किया जा रहा है। फंड भी पास हो चुका है।सम्राट साइकिल योजना का उदाहरण देते हुए ईरानी ने कहा कि सम्राट साइकिल योजना की जमीन का कब्जा राहुल के राजीव गांधी फाउंडेशन ने कर रखा है। यूपी सरकार के आदेश के बावजूद राहुल गांधी ने जमीन नहीं लौटाई है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी का विकास किया जा रहा है कई कार्य अटके हुए थे उनको आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेठी के सांसद राहुल गांधी है लेकिन क्षेत्र के विकास की अपेक्षा हमसे की जाती है। स्मृति ईरानी मे कहा कि अमेठी में स्वास्थ्य सेवाए भी बेहतर नहीं हैं उनको भी ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा यहां कलेक्टर आवास नहीं है, प्राइमरी हेल्थ सेंटर नहीं है।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि महलों में रहने वाले गरीबों का दर्द नहीं समझते। अमेठी की जनता में राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश है। राहुल को जमीनी स्तर की कोई जानकारी नहीं है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अमेठी में एफएम रेडियो स्टार्ट किया कई सारे विकास कार्य किए लेकिन यहां के सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय इलाके के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार की जो योजनाएं देश के किसानों के लिए है उसका लाभ भी राहुल गांधी अपनें संसदीय क्षेत्र इके किसानों को दिलवाने से बचते रहे। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। पांच में से 4 विधानसभा सीटें बीजेपी ने जीती है तों एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी की चिंता नही है लेकिन वो हमेशा अमेठी के लोगों के साथ हैं।

स्मृति ने कहा कि अमेठी में जो साठ साल में नहीं हो पाया वह योगी सरकार ने 7 महीने में कर दिखाया है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस ने अमेठी को सिर्फ वोट की नजर से देखा है। स्मृति ने कहा कि नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी ने ऊंचाहार से रेल लाइन का वादा तो किया लेकिन उस योजना के लिए सर्वे और 190 करोड़ का आवंटन पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरा हुआ है। स्मृति ने आगे कहा कि अस्पताल में टीबी का यूनिट भी तब लग रहा है जब बीजेपी की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+