पुंछ में LOC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। आतंकियों की इस कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल कर दिया। घुसपैठ की यह कोशिश शाहपुर सेक्टर में की गई है।
सेना की टुकड़ी यहां एलओसी पर तैनातथी, इसी दौरान सेना को कुछ गतिविधि नजर आई, जब जवानों ने ललकारा तो तो गोलीबारी शुरू हो गई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी दोनों ही ओर से हुई, कुछ देर तक चली गोलीबारी के बाद घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच काफी देर तक गोलीबारी चली। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को कुछ संदिग्ध लोगों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसके बाद जवानों ने उन्हें ललकारा। जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार सेना ने घुसपैठ में शामिल एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि बाकी के आतंकियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार पाक सेना के प्रमुख जनरल असीम मुीर ने पाकिस्तान के लाइन ऑफ कंट्रोल का दौरा किया था और यहां की स्थिति का जायजा लिया था। ठीक इसके एक दिन बाद एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश सामने आई है। इसे पहले 24 मार्च को उत्तरी कश्मीर में भी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इस दौरान भी सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। उस वक्त कुछ आतंकी फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications