शीना बोरा मर्डर: इंद्राणी मुखर्जी ने कहा- पति पीटर ने कराया उसकी बेटी को गायब

नई दिल्ली। शीना बोरा मर्डर केस में बुधवार को इंद्राणी मुखर्जी के अदालत को लिखे एक खत के बाद नया मोड आया है। मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति पीटर के इस हत्या में शामिल होने की बात कहते हुए उसकी कॉल डीटेल निकालने की मांग की है। इंद्राणी ने अदालत से कहा कि पीटर मुखर्जी और उसका पूर्व चालक श्यामवर राय शीना के अपहरण, उसके लापता होने और सबूतों को नष्ट करने के पीछे हो सकते हैं।

Indrani mukerjia Accuses Peter Mukerjea In Sheena Bora Murder Case

इंद्राणी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि मेरे पास इस बात को मानने की माकूल वजहें हैं कि पीटर मुखर्जी ने श्यामवर राय समेत अन्य की मदद से 2012 में मेरी बेटी शीना का अपहरण कर उसे गायब किया। इंद्राणी ने कहा कि पीटर और अन्य ने उन्हें फंसाने और गवाहों को प्रभावित करने के लिये हालात और सूचना में हेरफेर किया होगा।

24 साल की शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को पेन खोपली से बरामद किया गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा था। इस घटना के खुलासे के बाद ड्राइवर श्याम राय को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पूछताछ के बाद उसने इस हत्या में इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति के शामिल होने की बात कही। इस बयान के बाद 29 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को दिया गया था। 2015 में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+