इंद्राणी मुखर्जी पर लगा जेल में दंगा फैलाने का आरोप, FIR दर्ज
पुलिस द्वारा अत्यधिक पीटे जाने की वजह से मंजुरा की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी सहित 200 महिला कैदियों पर जेल में दंगा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जेल कर्मियों को चोट पहुंचाने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि इंद्राणी और अन्य कैदी 45 वर्षीय मंजुरा की मौत का विरोध कर रहे थे।

पुलिस द्वारा अत्यधिक पीटे जाने की वजह से मंजुरा की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंजुला के परिवार वालों ने जेलर पर मंजुला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, और परिजनों का आरोप है कि उसी पिटाई के बाद बीते सप्ताह शुक्रवार शाम को मंजुला की मौत हो गई थी।
शनिवार सुबह इसके विरोध में सैकड़ों महिला कैदियों ने जेल में धरना-प्रदर्शन किया था, और कुछ कैदी जेल की छत पर भी चढ़ गई थीं, जहां उन्होंने कागज़ भी जलाए थे। गौरतलब है कि ननद की हत्या करने के लिए उम्रकैद की सज़ा काट रही 45 वर्षीय मंजुला वर्ष 2005 से पुणे की यरवडा जेल में बंद थी, और उसे हाल ही में भायखला जेल में लाया गया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications