इलाज से इस कदर गुस्साया मरीज, डॉक्टर की पत्नी को ही चाकूओं से गोदकर मार डाला

नई दिल्ली। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक मरीज ने निजी क्लिनिक में डॉक्टर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। यहां तक कि मरीज ने डॉक्टर के बेटे को हमला कर घायल कर दिया। पूरा मामला तुकोगंज पुलिस थाने का बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के आरोपी की पहचान रफीक रशीद (45) के रूप में हुई है।

इलाज से असंतुष्ट था मरीज

इलाज से असंतुष्ट था मरीज

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह इंदौर के मालवा मिल्स इलाके में डॉ रामकृष्ण वर्मा के क्लिनिक में हुई। डॉक्टर वर्मा अपने घर से प्रैक्टिस करते हैं। रफीक डॉक्टर वर्मा के क्लिनिक में अपने त्वचा संबंधी रोग का इलाज पिछले 6 महीने से करा रहा था लेकिन वह इलाज से कथित पर असंतुष्ट था।

डॉक्टर की गैरमौजूदगी में पत्नी को मार डाला

डॉक्टर की गैरमौजूदगी में पत्नी को मार डाला

गुरुवार को जब रफीक लगभग सुबह 11 बजे क्लिनिक पहुंचा तो डॉक्टर वर्मा की पत्नी लता ने बताया कि उनके पति दिल्ली में हैं और वह बाद में इलाज के लिए आ जाए। इतना सुनते ही रफीक गुस्से में लाल हो गया और लता (50) के साथ बहस करने लगा, बहस के दौरान ही उसने लता पर चाकू से कई बार हमला किया। तभी, मां की चीखें सुनकर बेटा अभिषेक (19) बचाने आया लेकिन रफीक ने उसे भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चीख सुनकर आए कुछ लोगों ने रफीक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या के केस में जमानत पर है रफीक

हत्या के केस में जमानत पर है रफीक

पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि बुरी तरह घायल मां-बेटे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लता को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में रफीक ने लता से छेड़छाड़ की कोशिश तो नहीं की? रफीक का अपराध से पुराना नाता रहा है, वह हत्या के एक मामले में 2015 में जेल जा चुका है, फिलहाल इस केस में वह जमानत पर बाहर था। बताया जाता है कि वह अपने साथ हमेशा एक चाकू लेकर चलता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+