मनमोहन सिंह बोले, पीएम मोदी को अपने शब्दों के असर का पता होना चाहिए
नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार से चीन को जवाब देने की अपील की है, इंडो-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में 20 सैनिकों बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए, यही समय है जब पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर इस दुस्साहस का जवाब देना चाहिए,आपको बता दें कि 15 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 43 जवान मारे गए थे।
Recommended Video

पूर्व पीएम ने आगे कहा कि 15-16 जून की रात में गलवान वैली में देश के 20 वीर सपूतों ने देश के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया, पूरा राष्ट्र अपने जवानों के प्रति कृतज्ञ है, देश उनकी कुर्बानी को कभी भूल नहीं सकता है, देश को अपने वीर सपूतों पर नाज है।

लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए लेकिन हम पीएम मोदी और उनकी सरकार से अपील करते हैं कि वो सावधान होकर शब्दों का चयन करें, आज हम इतिहास के नाजुक मोड़ पर खड़े हैं, हमारी सरकार के निर्णय और सरकार के कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आकलन कैसे करेंगी इसलिएजो भी कहा जाए उस पर सोच-विचार हो।
पीएम मोदी को दी नसीहत
अपने बयान में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को नसीहत भी दे डाली, उन्होंने कहा कि हम न तो चीन की धमकियों और दबाव के सामने झुकेंगे और न ही अपनी भूभागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार करेंगे, प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके षड्यंत्रकारी रूख को बल नहीं देना चाहिए , ये वक्त एक साथ मिलकर चीन को जवाब देना का है, देश को पीएम को अपने शब्दों और ऐलानों द्वारा देश की सुरक्षा और सामरिक हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सजग होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications