IndiGo की फ्लाइट में नहीं रूक रही गड़बड़ी! उड़ान के बाद हवा में बंद हो गए दो विमानों के इंजन

IndiGo Flight Engine: एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में गड़बड़ियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को इंडिगो की दो फ्लाइट का अचानक हवा में इंजन बंद हो गया, जिसके बाद पायलट ने एक इंजन के साथ दोनों को सुरक्षित लैंड कराया।

विमान के इंजन में गड़बड़ी की पहली घटना मंगलवार दिन में इंडिगो की मदुरै-मुंबई फ्लाइट में हुई। इसके बाद दूसरी घटना कोलकाता से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक और उड़ान में मिली थी।

IndiGo Flight Engine

जानकारी के अनुसार मदुरै से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E-2012 में मुंबई उतरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग की। विमान को फिलहाल मुंबई में रखा गया है और सभी जरूरी जांच के बाद इसे वापस ऑपरेशन में लिया जाएगा।

वहीं ऐसी ही एक और घटना बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में भी देखी गई। कोलकाता से बेंगलुरु जा रही उड़ान में एक इंजन बंद होने के बाद हवा में गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसको सुरक्षित उतार लिया गया।

डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इंजन 2 ठप हो गया और इंजन 2 ऑयल चिप का पता चलने की चेतावनी आई। चेकलिस्ट के अनुसार इंजन-2 को बंद कर दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।

वहीं इंडिगो ने भी मदुरै से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले अपने विमान में हुई इस घटना पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में लैंडिंग से पहले उसमें तकनीकी समस्या आ गई थी।

इंडिगो ने कहा कि पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। अधिकारियों ने कहा था कि इंडिगो के ये दोनों विमान प्रैट और व्हिटनी इंजन पर चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+