जहाज के कॉकपिट से पायलट ने रिकॉर्ड किया PSLV C-45 सैटेलाइट का VIDEO, जानिए कितनी दूरी पर था विमान
चेन्नई।
इसरो ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। इसरो ने बताया कि एमिसैट के साथ-साथ अन्य देशों की 28 सैटेलाइट्स भी अलग-अलग कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इससे पहले पीएसएलवी C-45 ने इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट एमिसैट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह एमिसैट को पीएसएलवी C-45 से इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे इंडिगो एयरलाइन के पायलट कैप्टन करुण करुम्बया ने कॉकपिट में बैठे-बैठे इस लॉन्च को अपने कैमरे में कैद किया और ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि करुण का विमान प्रक्षेपण स्थल से 50 समुद्री मील दूर था और उन्होंने उपग्रह को अंतरिक्ष की ओर जाते देखा था। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया VIDEO
वीडियो को ट्विटर पर मनोज कुमार चानन द्वारा पोस्ट किया गया जिसके बाद से ये वायरल हो गया। मनोज कुमार चानन रक्षा और रणनीति प्रौद्योगिकी विमानन का एक हिस्सा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए चानन ने कैप्शन लिखा था- "पीएसएलवी लॉन्च के रूप में कैप्टन करुणायुब, 224 एसकेएन ने अपने इंडिगो ए - 320 के कॉकपिट से देखा था! विमान लॉन्च साइट से 50nm था। "

वीडियो में ये कह रहे हैं पायलट
वीडियो में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है। वो कहते हैं कि देवियों और सज्जन, अपनी खिड़की के बाहर देखें, आप पीएसएलवी प्रक्षेपण, रॉकेट, दाईं ओर देख सकते हैं।" यह अद्भुत दृश्य है।
आप भी देखें VIDEO
वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आप भी देखिए और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications