IndiGo Flight Status LIVE: हवाई किराए की 'लूट' पर फुलस्टॉप! ₹15,000 से ज़्यादा नहीं होगा टिकट
IndiGo Flight Status LIVE updates: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। 5 दिसंबर को एक ही दिन में 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से देशभर के बड़े एयरपोर्टों पर हड़कंप मच गया। पिछले 4 दिनों में 1700 से ज्यादा विमान रद्द किए गए हैं। आने वाले 15 दिनों तक ये परेशानी बनी रह सकती है। कंपनी ने कहा है कि आज 6 दिसंबर को रद्द होने वाली फ्लाइट्स की संख्या 1,000 से कम रहने की उम्मीद है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। अचानक स्टाफ की कमी और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी दिक्कतों के कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े शहरों में सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। लोग टिकट महंगे होने और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

इंडिगो संकट के पल-पल अपडेट के लिए बन रहिए वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में












Click it and Unblock the Notifications